RCB vs RR, TOSS REPPORT: टॉस जीतकर विराट कोहली ने चुनी बल्लेबाजी, ये है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Published - 22 Apr 2021, 01:46 PM

RCB

कोरोना वायरस के साए में IPL 2021 का आयोजन हो रहा है, लेकिन टूर्नामेंट के रोमांच में जरा भी कमी नहीं आई है। अब सीजन का 17वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बस शुरु ही होने वाला है। इस मैच में टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने फील्डिंग का फैसला किया।

RCB ने किया फील्डिंग का फैसला

RCB

मुंबई के मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम का पलड़ा भारी रहता है, क्योंकि दूसरी पारी में इस मैदान पर ओस इतनी होती है, जिसके चलते गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए मुश्किलें होती है।

टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान विराट कोहली व संजू सैमसन मैदान पर आए। जहां, सिक्का उछला और गिरा RCB के पक्ष में गिरा। जहां, विराट कोहली ने फील्डिंग करने का फैसला किया है। अब देखना दिलचस्प होगा की विराट की टीम अपने फैसले को सही साबित कर पाती है या नहीं।

RCB का पलड़ा हो सकता है भारी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स की टीमें अब तक 22 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें 10-10 मैच दोनों टीमों ने जीते हैं। अब इस मैच में जीतने के साथ ही इस आंकड़ें में बदलाव हो सकता है। रॉयल्स के इस मुकाबले में हैड टू हैड से तो ये पता नहीं चल रहा कि किसका पलड़ा भारी रहने वाला है। मगर ये कहना गलत नहीं होगा की इस मैच में आरसीबी का पलड़ा भारी रहेगा, क्योंकि विराट कोहली की बोल्ड आर्मी बैक टू बैक तीन मैच जीतकर आ रही है।

ये हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन टीम

रॉयल चैलेंदर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शाहबाज़ अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन, केन रिचर्डसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, मनन वोहरा, संजू सैमसन (विकेटकीपर-बल्लेबाज), शिवम दूबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन शाक्य, मुस्ताफिजुर रहमान।

Tagged:

आईपीएल 2021 राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कोरोना वायरस
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com