DC Playing XI: मिचेल स्टार्क की वापसी, 21 साल का इंग्लिश ऑलराउंडर करेगा डेब्यू! ऐसी होगी दिल्ली की Playing XI

Published - 26 Apr 2026, 10:51 AM | Updated - 26 Apr 2026, 01:05 PM

RCB vs DC

RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB vs DC) के बीच 27 अप्रैल को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. RCB जैसी मजबूत टीम के आगे दिल्ली काफी कमजोर दिखाई दे रही है. क्योंकि लुंगी एनगीडी के चोटिल होने के बाद DC को बड़ा झटका लगा है.

हालांकि, लुंगी की जगह मिचेल स्टार्क की वापसी होनी तय है. चलिए तो जानते हैं कि आरसीबी के खिलाफ कैसी हो सकती है दिल्ली की प्लेइंग XI.

RCB vs DC: दिल्ली का मजबूत टॉप ऑर्डर

DC Playing XI

आरसीबी के खिलाफ (RCB vs DC) ओपनिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल के कंधों पर रहेगी. उनका साथ देंगे रेहान अहमद, जिनका इस मुकाबले के लिए डेब्यू हो सकता है. केएल राहुल जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं.

हाल ही में उन्होंने पंजाब के खिलाफ 152 रनों की जबरदस्त पारी खेली. वहीं, रेहान अहमद इंग्लैंड के एक प्रतिभाशाली युवा लेग-स्पिन ऑलराउंडर हैं. जो कि अपनी गुगली और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं.

नंबर 3 पर नितीश राणा मौजूद रहेंगे. जिन्होंने हाल में अपनी बल्ले से कमाल की इनिंग खेली. नितीश ने बीते दिन पंजाब के खिलाफ सिर्फ 44 गेंदों में 91 रनों की धमाकेदार पारी खेली. ऐसे में दिल्ली का टॉप ऑर्डर RCB के खिलाफ काफी मजबूत दिखाई दिखाई दे रहा है.

RCB vs DC: मिडिल ऑर्डर में खतरनाक प्लेयर

चौथे नंबर पर समीर रिजवी और पांचवें पर ट्रिस्टन स्टब्स रहेंगे. वह एक साहसी और आक्रामक बल्लेबाज है. उनका बल्ला स्पिनर्स के खिलाफ खूब बोलता है, और वह मैच फिनिश करने में माहिर हैं. जबकि, ट्रिस्टन स्टब्स अपनी आक्रामक 360-डिग्री बल्लेबाजी से स्पिर्स के खिलाफ 360-डिग्री बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं.

छठें स्थान पर डेविड मिलर हैं. जो बतौर मैच फिनिशर दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. वह दबाव में खेलकर बड़े शॉट्स लगाने में मशहूर है. साथ ही वह आखिरी ओवरों में भी मैच का रूख बदल सकते हैं.

सातवें और नीचले क्रम में कप्तान और ऑलराउंडर अक्षर पटेल हैं. वह बेहतरीन कैप्टेंसी के साथ टीम के लिए अहम कड़ी है. अक्षर गेंद के साथ नीचले क्रम में रन बटोरने में सक्षम हैं.

मिचेल स्टार्क की वापसी

वहीं, गेंदबाजी विभाग की बात करें तो डीसी के पास विपराज निगम मुकेश कुमार और , कुलदीप यादव जैसे गेंदबाज है. वहीं, लुंगी एनगीडी के चोटिल होने से बॉलिंग काफी कमजोर हो गई है.

लेकिन मिचेल स्टार्क की वापसी लुंगी की कमी को पूरा कर सकती है. बता दें कि वह सिडनी सिक्सर्स के लिए बिग बैश लीग (BBL) के दौरान फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे.

उन्हें बाएं कंधे और कोहनी में गहरी चोट लगी थी. जिस वजह से वह आईपीएल 2026 के शुरूआती मुकाबलों से भी बाहर रहे थे. लेकिन अब माना जा रहा है कि आरसीबी के खिलाफ मिचेल स्टार्क की वापसी तय है. वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के रूम में टी नटराजन को मौका मिल सकता है.

लिहाजा, RCB के खिलाफ (RCB vs DC) दिल्ली कैपिटल्स अपनी मजबूत प्लेइंग XI (DC Playing XI) उतारने की तैयारी में है. जो कि किसी भी टीम से मुकाबला जीतने की समक्षता रखती है.

DC vs RCB Pitch Report: क्या कहते हैं दिल्ली की पिच के आंकडें? जानें किसे करेगी मदद, बनाने होंगे कितने रन

RCB के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI

DC Playing XI: केएल राहुल (विकेटकीपर), रेहान अहमद, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

LSG vs KKR Today Match Prediction, Match 38- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Tagged:

Royal Challengers Bangalore Delhi Capitals RCB vs DC IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com