राजीव शुक्ला ने सुनाया BCCI का अंतिम फैसला, बताया रोहित-विराट वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं
Published - 09 Sep 2026, 09:13 AM | Updated - 09 Sep 2026, 12:11 PM
Table of Contents
साल 2027 में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर अभी से चर्चाओं का बाजार गरम है। लेकिन इस बीच जिस पर सबसे बड़ा सवालिया निशान बना हुआ है, वो है विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा की उपलब्धता पर। पिछले कुछ समय से दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर अलग-अलग की रिपोर्ट्स सामने आ रही है।
कुछ में दावा किया गया है कि आगामी विश्वकप में इन दोनों की जोड़ी नजर नहीं आएगी, जबकि कुछ खबरों का कहना है कि दोनों ही बल्लेबाज मार्की टूर्नामेंट में खेलते दिखाई दे सकते हैं। वहीं, अब बीसीसीआई अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा के वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर बड़ा बयान दिया है।
Virat Kohli-Rohit Sharma के वनडे कप खेलने पर हुआ खुलासा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने हाल ही में रोहित शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) के आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इन दोनों दिग्गजों के फ्यूचर से जुड़े कई सवालों के जवाब भी दिए हैं। स्पोर्ट्स यारी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि इन दोनों में अभी भी काफी क्रिकेट बचा है। राजीव शुक्ला ने बताया कि, “यह सिर्फ चयनकर्ता तय करेंगे. मुझे लगता है कि रोहित-विराट में अभी भी काफी क्रिकेट बचा है.”
AGF, एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के बाद किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? सामने आया अगला शेड्यूल
वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने के लिए रोहित-विराट को करना होगा ये काम
राजीव शुक्ला के बयान से यह जरूर साफ हो गया है कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 टीम मे विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह कोई बीसीसीआई अधिकारी भी नहीं बचा सकता। इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में अपना स्थान पक्का बनाने के लिए लगातार दमदार प्रदर्शन करना होगा।
लिहाजा, विश्वकप 2027 से पहले खेली जाने वाली सभी वनडे सीरीज विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए काफी अहम होने वाली है। अगर ये दोनों खिलाड़ी इसमें अपनी उपयोगिता साबित करने में नाकाम रहते हैं, तो उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से उनकी दावेदारी कमजोर हो सकती है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ आएंगे एक्शन में नजर
गौरतलब यह है कि विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा 27 सितंबर से शुरू होने वाली वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में खेलते हुए नज़र आएंगे। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज दोनों दिग्गजों के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए इन दोनों खिलाड़ियों का लक्ष्य वेस्टइंडीज के खिलाफी विस्फोटक बल्लेबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचने का होगा।
6,6,6,6,6,6,6.... 64 बॉल 173 रन, पंजाब टी20 लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने मचाया कोहराम
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर