राहुल द्रविड़ यदि जताते हैं कोच बनने की इच्छा तो दे सकते हैं शास्त्री को टक्कर: आकाश चोपड़ा

Published - 22 Jul 2021, 02:40 PM

rahul dravid

जब से पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली है। तभी से सोशल मीडिया पर फैंस द्रविड़ को भारत की मुख्य टीम का कोच बनाने की मांग करते दिख रहे हैं। भारत के बैक टू बैक दो वनडे मैच जीतने के बाद ये मांग और भी तेज हो गई है। अब इस बीच मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा को नहीं लगता है कि द्रविड़ कोच पद के लिए अपना नाम भेजेंगे। लेकिन यदि ऐसा होता है, तो ये कांटे की टक्कर हो सकती है।

द्रविड़-शास्त्री के बीच होगी कांटे की टक्कर

Rahul Dravid

पूर्व भारतीय दिग्गज Rahul Dravid दिग्गज खिलाड़ी हैं। उन्हें युवा खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिए जाना जाता है। ऐसे में अब जबकि उनकी कोचिंग में भारत की युवा खिलाड़ियों से सजी टीम श्रीलंका में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, तो ये चर्चा तेज हो गई है कि वह मुख्य टीम की कोचिंग पद के दावेदार हैं और वह रवि शास्त्री को टक्कर दे सकते हैं। आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा,

"मुझे नहीं लगता कि राहुल द्रविड़ अपना नाम लिस्ट में डालने जा रहे हैं। अगर Rahul Dravid कहते हैं कि वह भारत के कोच बनना चाहते हैं तो टक्कर हो सकती है। अगर वह चाहते हैं, तो यह एक मजबूत लड़ाई होगी। लेकिन अगर द्रविड़ अनिच्छा जाहिर करते हैं तो शास्त्री के सामने कोई अन्य उम्मीदवार नहीं टिक पाएगा। ऐसा मेरा मानना है।"

मुझे नहीं लगता कोचिंग में होगा बदलाव

भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री के कार्यकाल को 2019 विश्व कप के बाद नवीनीकृत कर दिया गया था। अब अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के साथ ही शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। आकाश चोपड़ा का मानना है कि शास्त्री के कार्यकाल को एक बार फिर आगे बढ़ाया जा सकता है। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा,

"मुझे नहीं लगता कि कोई बदलाव होने जा रहा है। मुझे लगता है कि रवि शास्त्री बने रहेंगे। सिर्फ इसलिए कि एक प्रक्रिया है, आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे, कुछ रेकी होगी। मुझे कोचिंग में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है, बहुत ईमानदार होना।"

बैक टू बैक हैं मेगा इवेंट्स

Rahul Dravid

आकाश चोपड़ा ने रवि शास्त्री को कोच पद पर बनाए रखने के पीछे के कारण का हवाला देते हुए कहा है कि बैक टू बैक मेगा इवेंट्स खेलने हैं। इसके अलावा भारत ने WTC फाइनल में भी जगह बनाई, तो ऐसे में कोचिंग में बदलाव क्यों होगा। चोपड़ा ने आगे कहा,

"इस टी20 वर्ल्ड कप के एक साल के अंदर एक और टी20 वर्ल्ड कप है और उसके एक साल बाद 50-50 वर्ल्ड कप है। आप वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गए हैं और टीम अच्छा कर रही है, फिर क्यों बदलाव करें।"

Tagged:

आकाश चोपड़ा टीम इंडिया रवि शास्त्री श्रीलंका बनाम भारत
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com