RR vs SRH: Ishan Kishan की पारी ने वैभव के शतक पर पानी फेरा, सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच विकेट से राजस्थान को हराया

Published - 25 Apr 2026, 11:48 PM | Updated - 26 Apr 2026, 01:17 AM

Ishan Kishan

Ishan Kishan: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी के शतक की बदौलत 228 रन बनाए।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपनी बल्लेबाजी की धौंस दिखाते हुए, ईशान किशन (Ishan Kishan) की ओर से खेली गई शानदार पारी की वजह से मैच आसानी से पांच विकेट से जीत लिया।

Ishan Kishan ने खेली 75 रनों की पारी

Ishan Kishan

भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) आज की रात कप्तानी की भूमिका में नहीं बल्कि एक बल्लेबाज के रूप में नजर आए। पैट कमिंस के आने से कप्तानी का जिम्मा कमिंस ही संभाल रहे थे।

दूसरी पारी में एसआरएच की टीम 229 के लक्ष्य को पाने की मानसिकता से मैदान में उतरी और केवल 18.3 ओवर में इसे हासिल कर लिया। ओपनिंग करने आए अभिषेक शर्मा का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा। पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने के बाद आज अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों में 57 रनों की पारी खेलकर राजस्थान के जबड़ों से मैच छीन लिया।

जबकि ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 11 चौके और तीन छक्के की मदद से 74 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की। ईशान किशन (Ishan Kishan) ने टी20 विश्व कप के बाद हैदराबाद की कप्तानी भी आईपीएल के शुरुआती फेज में संभाली थी, लेकिन उस वक्त उनकी बल्लेबाजी थोड़ी डगमगाई लग रही थी, पर अब बतौर खिलाड़ी उन्होंने अपनी वापसी का ऐलान कर दिया है।

DC vs PBKS: IPL में खौफनाक मोमेंट, Lungi Ngidi का मैदान पर फूटा सिर, एम्बुलेंस से पहुंचे सीधे अस्पताल

Vaibhav Sooryavanshi की रिकॉर्डतोड़ पारी

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आज मैदान के हर कोने में शॉट लगाए। उन्होंने मैच की शुरुआत से ही हैदराबाद के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

वैभव ने अपनी पारी के दौरान पैट कमिंस और साकिब हुसैन जैसे दिग्गज गेंदबाजों की गेंदों पर लंबे छक्के जड़े। आज की पारी में वैभव सूर्यवंशी ने 12 गगनचुंबी छक्के और पांच चौके की मदद से मात्र 37 गेंदों में 103 रन बना डाले। इस दौरान सबसे गौर करने वाली बात वैभव का 278 का स्ट्राइक रेट रहा।

15 साल की उम्र में शतक लगाकर उन्होंने आईपीएल इतिहास के सबसे युवा शतकवीर बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस पारी ने स्टेडियम में मौजूद हर दर्शक को खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। हालांकि पिछले साल भी वह 14 साल की उम्र में यह कारनामा करने में सफल रहे थे।

खास बात ये रही की आज एक बिहारी के पारी पर दूसरे बिहारी की पारी भारी पड़ गई। मतलब ईशान किशन (Ishan Kishan) ने साबित कर दिया की बड़े मियां बड़े मिया होते हैं।

IPL 2026: DC vs PBKS में पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, दिल्ली के 264 रनों के स्कोर को चेज़ कर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कुछ गेंदबाज बिखरे, कुछ निखरे

आज के दोनों मैचों में सबसे ज्यादा बेरहमी किसी पर दिखाई गई तो वे गेंदबाज हैं। आज के दोनों मुकाबलों में 200+ रन बने और दोनों मैचों में सफलतापूर्वक चेज भी किए गए।

पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 265 के सबसे बड़े रन चेज में हराया, जबकि दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 229 के रन चेज में हराया।

राजस्थान बनाम हैदराबाद मुकाबले में हैदराबाद को पिछले दो मैच जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले साकिब हुसैन इस बार वैभव के हत्थे चढ़ गए और बुरी तरह पीटे गए, जबकि काफी दिनों के बाद वापसी कर रहे पैट कमिंस चमके।

राजस्थान की ओर से गेंदबाजों ने मैच में वापसी करने की कोशिश जरूर की, लेकिन ईशान किशन का विकेट न मिल पाना उन्हें भारी पड़ा। अंत में हैदराबाद ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज की। वैभव का शतक भले ही राजस्थान को जीत न दिला सका, लेकिन उनकी इस पारी की सराहना हर जगह हो रही है।

Tagged:

ISHAN KISHAN RR vs SRH IPL 2026 vaibhav sooryavansi
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

बिहार

दो शतक
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com