IPL 2026: DC vs PBKS में पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, दिल्ली के 264 रनों के स्कोर को चेज़ कर दर्ज की ऐतिहासिक जीत
Published - 25 Apr 2026, 08:14 PM | Updated - 25 Apr 2026, 08:27 PM
Table of Contents
DC vs PBKS: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में क्रिकेट जगत ने वो देखा जो आज तक कभी नहीं हुआ था। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की ऐतिहासिक 152 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 264 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन पंजाब किंग्स ने इस असंभव लक्ष्य को भी हासिल कर आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी रन-चेज को अंजाम दिया।
केएल राहुल का शानदार शतक

DC vs PBKS मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने आज दिल्ली के मैदान पर गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। राहुल ने मात्र 67 गेंदों में 152 रनों की नाबाद पारी खेली, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।
उनका साथ नीतीश राणा ने बखूबी निभाया, जिन्होंने 44 गेंदों में 91 रन कूटे। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत दिल्ली ने 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए।
भगवंत मान ने बताया, हरभजन सिंह क्यों AAP छोड़ BJP में हुए शामिल? बोले 'BCCI डरा रही थी....'
पंजाब किंग्स का हिस्टोरिकल चेज़
DC vs PBKS के इस मुकाबले में 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम बिल्कुल भी डरी हुई नजर नहीं आई। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने दिल्ली के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया और महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टीम को तूफानी शुरुआत दी।
हालांकि दिल्ली ने बीच के ओवरों में विकेट लेकर वापसी की कोशिश की, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाले रखा। अय्यर को करुण नायर से जीवनदान भी मिले, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया और अपनी टीम को जीत की दहलीज तक ले गए।
DC vs PBKS आखिरी ओवर तक चला रोमांच
DC vs PBKS मैच के अंतिम क्षणों में पंजाब को प्रति ओवर 12 से अधिक रनों की जरूरत थी। श्रेयस अय्यर ने सूझबूझ और आक्रामकता का परिचय देते हुए कुलदीप यादव और नटराजन जैसे अनुभवी गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया। पंजाब ने 18.5 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 265 रन बना लिए और यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया।
इस जीत के साथ पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 की अंक तालिका में शीर्ष पर मजबूती से बनी हुई है, जबकि दिल्ली के लिए इतनी बड़ी पारी के बाद भी हार पचाना मुश्किल होगा।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर