एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया, सहवाग और द्रविड़ के बेटे हुए फ्लॉप
Table of Contents
IND vs PAK U19 Asia Cup 2026: अल अमीरात में खेले गए अंडर-19 एशिया कप 2026 के आठवें मैच में पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए इंडिया (India) की टीम पूरे ओवर नहीं खेल पाई और 46.3 ओवर में 208 रन बनाकर ढेर हो गई।
जवाब में 207 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 48.1 ओवर में 209/7 का स्कोर बनाया। पाकिस्तानी बल्लेबाज हमजा जाहूर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतक बनाया और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
India अंडर-19 की खराब शुरुआत, आर्यवीर-अन्वय समेत आधी टीम 100 के अंदर आउट
टॉस जीतकर भारत (India) ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनिंग करने आए कप्तान लक्ष्य रायचंदानी खाता नहीं खोल पाए और पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। वीके विनीत भी 29 गेंदों पर 8 रन बनाकर चलते बने। यशवर्धन चौहान ने महज 1 रन बनाया।
दूसरे ओपनर आर्यवीर सहवाग 40 गेंदों तक क्रीज पर जमे रहे लेकिन अपने स्वभाव के विपरीत धीमी बल्लेबाजी की और 55 के स्ट्राइक रेट से महज 22 रन बनाए। अन्वय द्रविड़ भी फ्लॉप रहे और उन्होंने 16 गेंदों पर 10 रन बनाए। इस तरह भारत (India) ने महज 86 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए।
अर्जुन के शतक से भारत ने बनाया 200 से ज्यादा का स्कोर

आधी टीम के पवेलियन लौटने से भारतीय टीम (Indian Team) मुश्किल में नजर आ रही थी लेकिन नंबर 5 के बल्लेबाज अर्जुन राजपूत ने डटकर पाकिस्तानी गेंदबाजों का सामना किया और 85 गेंदों पर 125.88 के स्ट्राइक रेट से 107 रनों की शतकीय पारी खेली। लोअर ऑर्डर से काव्या परेश पटेल ने भी 23 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए अली रजा, रिजवानुल्लाह और निकाब शफीक ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए।
पाकिस्तान की भी खराब शुरुआत, 61 के स्कोर पर गिरे 5 विकेट
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत भी खराब रही और दोनों ओपनर 33 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। जहांगीर बिलाल ने 5 और उस्मान खान ने 16 रन बनाए। अब्दुल कादिर के बल्ले से 27 गेंदों पर 20 रन आए। कप्तान फरहान यूसुफ़ ने महज 2 रन का योगदान दिया। वहीं, अहमद हुसैन ने 8 रन बनाए और 61 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में पवेलियन लौटे।
हमजा जाहूर की नाबाद शतकीय पारी, पाकिस्तान को दिलाई शानदार जीत
यहां से छठे विकेट के लिए हसनैन अब्बास दार और हमजा जहूर के बीच शतकीय साझेदारी देखने को मिली। हसनैन 33 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन हमजा आखिरी तक नाबाद रहे और 108 गेंदों में 100 रन बनाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। भारत की तरफ से मानल चौहान सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 3 विकेट झटके।
यह भी पढ़ें: अक्षर पटेल नंबर-5 पर क्यों? गंभीर की कोचिंग में समझ से परे हैं ये 3 फैसले
Tagged:
Aaryavir Sehwag India U19 Team Anvay Dravid Pakistan under 19 team Under-19 Asia Cup 2026