अय्यर-पाटीदार नहीं! इन 2 खिलाड़ियों में से कोई एक बनेगा Team India का नया T20 कप्तान, बड़ी रिपोर्ट आई सामने

Published - 03 Jun 2026, 03:32 PM | Updated - 03 Jun 2026, 03:51 PM

Team India

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार को लेकर सुगबुगाहट काफी तेज थी कि उन्हें भारतीय T20 टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। अब रिपोर्ट के अनुसार खबर आ रही है कि संजू सैमसन और ईशान किशन में से किसी एक खिलाड़ी को भारतीय T20 टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।

संजू सैमसन ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी तीन-चार मुकाबलों में बेहतरीन खेल दिखाया था, जिससे चयनकर्ताओं की नज़र में वह भविष्य के स्टार बन गए। भविष्य में टीम इंडिया (Team India) के कप्तान के तौर पर कौन दिख सकते हैं आईए जानते हैं।

रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर का नाम चर्चा में क्यों?

Sanju And Surya

टीम इंडिया (Team India) का T20 खेलने का तरीका पहले से काफी बदल चुका है। पिछले दो T20 विश्व कप में लगातार जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने आईपीएल 2026 में भी धमाकेदार प्रदर्शन दिखाया।

आईपीएल 2026 के प्रदर्शन की बदौलत दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारतीय T20 टीम की कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार बनकर उभरे हैं। इस सूची में आईपीएल की विजेता टीम आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार सबसे आगे हैं, जबकि दूसरे स्थान पर श्रेयस अय्यर का नाम है, जिन्होंने पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी करते हुए पहले छह मुकाबलों में से एक भी मैच नहीं हारा था।

हालांकि, रजत पाटीदार के बारे में आप जानकर हैरान हो सकते हैं कि उन्होंने अभी तक टीम इंडिया (Team India) के लिए टी20 में डेब्यू तक नहीं किया है। ऐसी स्थिति में मैनेजमेंट उन्हें सीधे बतौर कप्तान नियुक्त नहीं करना चाहेगी। श्रेयस अय्यर पर फिलहाल कोई तय बात नहीं हुई है, हालांकि सूत्रों के अनुसार उन्हें शायद ही कप्तान बनाया जाएगा।

टीम इंडिया के नए बॉलिंग कोच की हुई घोषणा, 630 विकेट लेने वाले दिग्गज भारतीय को मिली जिम्मेदारी

क्या ईशान किशन बनेंगे Team India के कप्तान?

ईशान किशन उन खिलाड़ियों की सूची में हैं, जिन्होंने भारतीय टीम (Team India) में वाइल्ड कार्ड की तरह एंट्री मारी है। एक वक्त था जब टीम इंडिया से श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को एक साथ निकाला गया था, जिसके बाद ईशान किशन ने डोमेस्टिक क्रिकेट की ओर रुख किया था।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की कमान संभालने के बाद ईशान किशन ने न सिर्फ कप्तानी की, बल्कि टीम के लिए उन्होंने कप्तानी पारी खेल कर अपनी टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का चैंपियन भी बनाया। उन्होंने इसके माध्यम से लीडरशिप के साथ ही एक अच्छे खिलाड़ी का गुण भी साबित किया।

ईशान किशन टीम इंडिया (Team India) के कप्तान के सबसे बड़े दावेदार इसलिए भी हैं क्योंकि उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी करते हुए टीम को प्लेऑफ के काफी करीब पहुंचा दिया था, जिसके बाद पैट कमिंस ने कप्तानी का जिम्मा संभाला।

अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर होंगे Rohit Sharma और Hardik Pandya? अचानक BCCI के फैसले ने बढ़ाई हलचल

संजू सैमसन क्यों बन सकते हैं कप्तान?

T20 विश्व कप 2026 की जब शुरुआत हुई थी, उस वक्त संजू सैमसन अच्छे फॉर्म में नहीं चल रहे थे। T20 विश्व कप 2026 से कुछ दिन पूर्व भी न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही T20 सीरीज में संजू बुरी तरह फ्लॉप रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें T20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी।

इसके बाद संजू पूरी तरह टूट चुके थे। आखिरकार उन्हें आखिरी मुकाबलों में अभिषेक शर्मा के चोटिल होने के बाद मौका मिला। उस मुकाबले में भी संजू ने नामीबिया के खिलाफ 8 गेंदों में 22 रनों की तेज-तर्रार पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी।

अभिषेक शर्मा की वापसी के बाद उन्हें दोबारा बेंच पर बैठा दिया गया था, हालांकि कुछ दिनों के बाद उन्हें फिर से खेलने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए कई मैचों में मैच जिताऊ पारियां खेलीं और टीम को तीसरी बार T20 विश्व विजेता बनाने में सबसे बड़ा रोल निभाया। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2026 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 400 से भी ज्यादा रन बनाए हैं, जिसके बाद उनकी कप्तानी की दावेदारी और मजबूत हो गई है।

Tagged:

ISHAN KISHAN team india Sanju Samson
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

आरसीबी

रजत पाटीदार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com