धोनी नहीं बल्कि ये दिग्गज CSK के कोच की रेस में सबसे आगे, इसे जिम्मेदारी मिलना तय

Published - 14 Jul 2026, 09:54 AM | Updated - 14 Jul 2026, 10:28 AM

CSK 6

CSK'S new head coach update: आईपीएल 2026 में लीग स्टेज से बाहर होने वाली चेन्नई सुपर किंग्स अगले सीजन के लिए अभी से बड़े फैसले लेते नजर आ रही है। चेन्नई की टीम ने सोमवार को बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि 18 साल से हेड कोच के रूप में नजर आने वाले स्टीफन फ्लेमिंग से नाता तोड़ लिया गया है। फ्लेमिंग और फ्रेंचाइजी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। सुपर किंग्स की अन्य लीग में शामिल टीमों से भी फ्लेमिंग को हटा दिया गया है।

इसी वजह से IPL 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का हेड कोच कौन होगा, यह सवाल सबसे बड़ा बना हुआ है। पांच बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम करने वाली CSK का प्रदर्शन पिछले तीन सीजन में काफी खराब रहा है और टीम एक बार भी अंतिम 4 में जगह नहीं बना पाई है। इसी वजह से स्टीफन फ्लेमिंग पर दबाव बढ़ रहा था। ऐसे में अब नए हेड कोच के लिए काम आसान नहीं रहेगा। इस भूमिका के लिए एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी का नाम सामने आ रहा है।

धोनी नहीं, ये दिग्गज बन सकता है CSK का नया हेड कोच

स्टीफन फ्लेमिंग के हेड कोच की भूमिका से हटाए जाने के कारण काफी सारे फैंस का मानना था कि IPL 2026 में एक भी मैच न खेलने वाले एमएस धोनी संन्यास का ऐलान करते हुए अगले सीजन इस भूमिका में नजर आ सकते हैं लेकिन इसकी उम्मीद कम ही नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में CSK के नए हेड कोच के रूप में धोनी के बजाय हेमांग बदानी का नाम सामने आ रहा है।

हेमांग बदानी को मिल सकती है चेन्नई सुपर किंग्स की कोचिंग

CSK 7

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच के रूप में हेमांग बदानी नजर आ सकते हैं। बदानी पिछले दो सीजन से आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हैं। उनकी कोचिंग में DC कुछ खास नहीं कर पाई है। इसके बावजूद CSK की दिलचस्पी उनमें नजर आ रही है।

हेमांग बदानी का CSK से काफी पुराना नाता भी है। वह एक खिलाड़ी के तौर पर इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा वह तमिलनाडु के लिए लंबे समय तक डोमेस्टिक भी खेले हैं। इसी वजह से लोकल टैलेंट के बारे में काफी पता है।

काशी विश्वनाथन ने नए हेड कोच के बारे में दी प्रतिक्रिया

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने अभी किसी भी नाम पर मुहर नहीं लगाई है लेकिन उन्होंने कहा है कि हमने भारतीय और विदेशी दोनों विकल्प नए हेड कोच के लिए खुले रखे हैं। क्रिकबज से विश्वनाथन ने कहा कि हमने अभी यह तय नहीं किया है कि हम भारतीय कोच के साथ जाएंगे या विदेशी कोच के साथ।

यह भी पढ़ें: गंभीर से पहले भारत के इन 4 हेड कोचों पर गिर चुकी है BCCI की गाज, लिस्ट में शामिल वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान का नाम

Tagged:

MS Dhoni csk Hemang Badani IPL 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com