NZ vs PAK: 2 दिन भी जीत को पचा नहीं सकी पाकिस्तान, न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में 115 रनों से मिली जिल्लत भरी हार

Published - 23 Mar 2025, 10:44 AM

new zealand cricket team, pakistan cricket team, nz vs pak

NZ vs PAK : पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा मैच 115 रनों से हार गई है। इसके साथ ही मेहमान टीम पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से पिछड़ भी गई है। उम्मीद थी कि पाकिस्तान पिछले मैच की तरह चौथे मैच में भी अच्छा खेलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जबकि उसे एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान की यह तीसरी बड़ी हार है। ऐसे में आइए आपको माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए इस चौथे मैच के बारे में विस्तार से बताते हैं....

NZ vs PAK न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की धुनाई की

Pakistan Won by 9 wickets against new zealand in NZ vs PAK 3rd T20 match

माउंट माउंगानुई में खेले गए चौथे मैच में पाकिस्तान (NZ vs PAK) के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि न्यूजीलैंड ने अपना पहला विकेट 59 रन पर गंवा दिया था और उस समय सिर्फ 4.1 ओवर फेंके गए थे। इसके बाद दूसरा विकेट 108 रन पर गिरा और उस समय 8.1 ओवर फेंके गए थे। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना आक्रामक रुख जारी रखा और 18वें ओवर में 200 रन पूरे किए। इसके बाद भी कीवी बल्लेबाज नहीं रुके। हालांकि, आखिरी दो ओवरों में उम्मीद से कम रन बने।

फिन एलन ने अर्धशतक लगाया

माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड (NZ vs PAK) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से फिन एलन ने 19 गेंदों पर अर्धशतक बनाया, जबकि टिम सीफर्ट ने 22 गेंदों पर 44 रन बनाए। कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 26 गेंदों पर 46 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट करीब 177 रहा। सीफर्ट ने 200 और फिन एलन ने 250 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। पाकिस्तान की ओर से हारिस राउफ सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन दिए और 3 विकेट लिए। बाकी सभी गेंदबाजों का इकॉनमी रेट 10 या उससे ज्यादा रहा।

गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का भी प्रदर्शन खराब रहा

उम्मीद थी कि पाकिस्तान(NZ vs PAK) अपने पिछले मैच जैसा प्रदर्शन करेगा। लेकिन पाकिस्तान की बल्लेबाजी भी उनकी गेंदबाजी की तरह खराब रही। अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 30 गेंदों पर 44 रन बनाए। उनके अलावा इरफान खान ने 24 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। 9 बल्लेबाज सिंगल डिजिट बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जकारी फाउलकेस ने 3 विकेट लिए। बाकी तीन गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।

ये भी पढ़िए : फ्लाइंग रऊफ बने हारिस, उड़ते हुए पकड़ा फिन एलन का कैच, VIDEO देख खुला का खुला रह गया लोगों का मुंह

Tagged:

Pakistan Cricket Team New Zealand cricket team NZ vs PAK
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com