दीपक चाहर ने बताया क्यों आईपीएल के दूसरे हाफ में महेंद्र सिंह धोनी का बोलेगा बल्ला
Published - 26 May 2021, 09:50 AM
आईपीएल 2021 के स्थगित होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार वापसी की। फ्रेंचाइजी ने लाजवाब प्रदर्शन किया और फैंस की उम्मीदानुसार वापसी करने में सफल रही। मगर इस बीच महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का बल्ला चलता नहीं दिखा, वह जब मैदान पर आए, तो कुछ खास स्कोर नहीं कर सके। लेकिन अब चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने दावा किया है कि धोनी टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में धमाल मचाते नजर आएंगे।
रेगुलर क्रिकेट नहीं खेलने के चलते आसान नहीं प्रदर्शन
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/03/2019_5image_21_16_252559380msdhoni2-ll.jpg)
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वहीं उन्होंने पिछली बार आईपीएल 2020 में ही प्रोफेशनल क्रिकेट खेला था। अब दीपक चाहर का कहना है कि किसी भी बल्लेबाज के लिए रेगुलर क्रिकेट ना खेलने पर प्रदर्शन करना आसान नहीं होता। स्पोर्ट्स कीड़ा के साथ इंटरव्यू में दीपक चाहर ने कहा,
"एक बल्लेबाज एक ही तरीके से 15-20 सालों तक बैटिंग नहीं कर सकता है। अगर किसी भी बल्लेबाज ने पहले रेगुलर क्रिकेट नहीं खेला है तो फिर आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में आकर परफॉर्म करना आसान नहीं होता है। उसे अपने आपको ढालने के लिए थोड़ा समय लगता है।"
आईपीएल के दूसरे हाफ में MS Dhoni का चल सकता है बल्ला
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/MS-Dhoni-IPL-1.jpg)
आईपीएल 2021 को बीसीसीआई ने कोरोना वायरस के चलते स्थगित कर दिया। चेन्नई के प्रदर्शन की बात करें, तो पहले फेज में सीएसके ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही। वहीं यदि धोनी की बल्लेबाजी की बात करें, तो उन्होंने 7 मैचों में 37 रन बनाए। अब दीपक चाहर का मानना है कि दूसरे फेज में MS Dhoni सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि वह धीरे-धीरे लय में आएंगे। चाहर ने कहा,
"(धोनी) ने हमेशा फिनिशर का रोल निभाया है, लेकिन जब आप रेगुलर क्रिकेट ना खेल रहे हों तो फिर और काफी मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि 2018 और 2019 के सीजन में भी धोनी भाई ने धीमी शुरुआत की थी लेकिन जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ता गया वो लय में आते चले गए। इसलिए शायद आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में आपको धोनी का सर्वश्रेष्ठ देखने को मिले।"
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।