अफगानिस्तान टेस्ट मैच से Mohammad Siraj बाहर! इंजरी के चलते मिस करेंगे मुकाबला, ये घातक पेसर करेगा रिप्लेस

Published - 03 Jun 2026, 04:38 PM | Updated - 03 Jun 2026, 04:39 PM

Mohammad Siraj

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले आगामी एकमात्र टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण थोड़ा कमजोर होता हुआ दिखाई दे रहा है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) जिन्होंने आईपीएल 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया था,

इस एकमात्र मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इंजरी के चलते इस टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, जो टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता है।

चोट के कारण टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं Mohammad Siraj

Auqib Nabi

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इस टेस्ट मैच से पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) की फिटनेस को लेकर अपडेट आया है। खबरों की मानें तो वह पूरी तरह फिट नहीं हैं और इसी वजह से उनका इस टेस्ट मैच में खेलना नामुमकिन नजर आ रहा है।

बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ की सलाह के बाद सिराज को आराम दिया जा सकता है। अब चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सिराज को पूरी सीरीज के लिए टीम के साथ ही रखा जाएगा या फिर उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब के लिए रिलीज कर दिया जाएगा।

अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर होंगे Rohit Sharma और Hardik Pandya? अचानक BCCI के फैसले ने बढ़ाई हलचल

मौहम्मद सिराज को कौन करेगा रिप्लेस?

अगर मौहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) को भारतीय टीम के स्क्वाड से आराम दिया जाता है, तो उनकी जगह घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर के इस युवा गेंदबाज ने पिछले कुछ समय से डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार अपनी घातक गेंदबाजी से सबको काफी प्रभावित किया है। आकिब नबी के पास गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की बेहतरीन क्षमता है, और अगर उन्हें मौका मिलता है,

तो वह अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। हाल ही के में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स में उन्हें ज्यादा मौका नहीं दिया गया था, हालांकि आखिरी मुकाबले में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी।

IPL के बाद मुंबई T20 लीग में भी फ्लॉप रहे Suryakumar Yadav, आयरलैंड सीरीज से ड्रॉप होना हुआ तय, ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

क्या पेस अटैक पर पड़ेगा असर?

इसमें कोई शक नहीं है कि मौहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) के टेस्ट मैच नहीं खेलने से भारतीय टीम का प्लान को थोड़ा बिगड़ सकता है। सिराज अपनी अटैंकिंग गेंदबाजी के साथ-साथ शुरुआती विकेट चटकाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय तेज गेंदबाजी की कमान प्रसिद्द कृष्णा के कंधों पर आ जाएगी। हालांकि, आकिब नबी जैसे युवा खिलाड़ी के लिए यह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने का अच्छा मौका हो सकता है साथ ही उनके उपर एक दबाव भी हो सकता है।

हालांकि अब तक बीसीसीआई का मुहर नहीं लगा है लेकिन माना जा रहा है कि बहुत जल्द ऐसा संभावना है कि वे टीम में शामिल किए जा सकते हैं।

Tagged:

mohammad siraj Auqib Nabi
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

आरसीबी

दिल्ली कैपिटल्स
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com