आख़िरकार हुआ बड़ा फैसला, Ishan Kishan होंगे टीम के नए कप्तान! पुराना कैप्टन बोला 'अब शायद मैं ना खेलूं...'

Published - 03 Jun 2026, 03:20 PM | Updated - 03 Jun 2026, 03:22 PM

Ishan Kishan

Ishan Kishn : आईपीएल 2026 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए मिला-जुला रहा है. टीम ने 9 जीत और 5 हार के साथ लीग स्टेज में तीसरे स्थान पर IPL 2026 का सफर खत्म किया था. एलिमिनेटर मुकाबले में SRH राजस्थान रॉयल्स से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. वहीं, पैट कमिंस चोटिल होने की वजह से शुरूआती मुकाबलों से बाहर रहे थे.

उनकी जगह ईशान किशन (Ishan Kishan) ने कमान संभाली थी. लेकिन अब ईशान टीम के परमानेंट कप्तान बन सकते हैं. क्योंकि कमिंस के इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

क्या Ishan Kishan के भरोसे होगी SRH?

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी वर्कलोड की वजह से आईपीएल का 20वां सीजन मिस कर सकते हैं. इस बात के संकेत उन्होंने साफ दे दिए हैं. आईपीएल 2026 में चोटिल होने की वजह से वह सीजन के शुरूआती मुकाबले से भी बाहर रहे थे. साथ ही कमिंस को टी20 20 वर्ल्ड कप 2026 और एशेज 2025-26 भी छोड़ना पड़ा था.

अब चोटों की वजह से उन्होंने आईपीएल 2027 से पहले फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने का मन बना लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पैट कमिंस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2027 और वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं.

टेस्ट और ODI वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं कमिंस

कमिंस ने स्पष्ट कहा है कि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट से ज्यादा वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान देंगे. हाल ही में उन्होंने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बात करते हुए अपनी इच्छा जाहिर की वह वनडे वर्ल्ड कप कप और टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं. ऐसे में उन्हें कोई कड़ा फैसला लेना होगा. कमिंस ने कहा, मैं फ्रेंचाइजी से बात करूंगा कि क्या सही है क्या गलत.

मुझे कई चोटें आई है इसलिए मैं अभी से कई चीजे लॉक नहीं करूंगा. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने आगे कहा, मेरी प्राथमिकता सिर्फ टेस्ट और ODI वर्ल्ड कप है. अगर मैं पूरी सीरीज भारत में खेलूंगा तो मुझे एशेज सीरीज से ब्रेक लेना होगा.

IPL के बाद मुंबई T20 लीग में भी फ्लॉप रहे Suryakumar Yadav, आयरलैंड सीरीज से ड्रॉप होना हुआ तय, ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

Ishan Kishan होंगे SRH के कप्तान

ISHAN KISHAN

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर पैट कमिंस आईपीएल 2027 में नहीं खेलते हैं तो हैदराबाद की कप्तानी कौन संभालेगा. बता दें कि ईशान किशन (Ishan Kishan) को कमिंस की जगह टीम की बागडोर सौंपी जा सकती है. उन्होंने आईपीएल 2026 में भी पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में SRH की कैप्टेंसी की थी. Ishan Kishan की अगुवाई में टीम ने 7 मैचों में 4 में जीत दर्ज की थी.

लिहाजा, कमिंस टीम से हटते हैं तो भारतीय बल्लेबाज को एसआरएच की नियमित कप्तानी सौंपी जा सकती है. वहीं, फ्रेंचाइजी के लिए सबसे बड़ा टास्क होगा मिनी ऑक्शन में कमिंस का रिप्लेसमेंट ढूंढना. ऐसे में टीम किसी विदेशी पेसर या पेस बॉलिंग ऑलराउंडर पर दांव लगा सकती है.

Nushrratt Bharuccha के RCB वाले वीडियो में सुनाई दी अश्लील आवाजें! अब इस मामले की पूरी सच्चाई आई सामने

Tagged:

ISHAN KISHAN pat cummins SRH IPL 2026 IPL 2027
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

अदिति हुंडिया

80
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com