पत्नी भी क्रिकेटर, भाई ओलंपिक चैंपियन, 207 करोड़ का घर और बीच-हाउस, जानें Mitchell Starc की कुल Net Worth
Published - 02 May 2026, 11:05 AM | Updated - 02 May 2026, 11:10 AM
Table of Contents
Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वापसी कर ली है। स्टार्क ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर वापसी की और पहले ही मैच में उन्होंने 4 ओवर में 40 रन देकर 3 बल्लेबाजों का शिकार किया। इस मैच को दिल्ली ने 7 विकेट से जीत लिया।
मिचेल (Mitchell Starc) की वापसी के बाद दिल्ली कैपिटल्स का गेंदबाजी विभाग काफी मजबूत नजर आ रहा है। हालांकि, बेहद कम लोग यह जानते हैं कि मिचेल न सिर्फ खेल, बल्कि कमाई के मामले में भी खूब धनी है। उनकी पत्नी क्रिकेटर हैं तो भाई ओलंपिक चैंपियन रह चुका है। चलिए आपको बताते हैं कि मिचेल स्टार्क(Mitchell Starc) की कुल नेटवर्थ कितनी है।
300 करोड़ के मालिक हैं स्टार्क
मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को ऑस्ट्रेलिया का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है, जो कि अपनी घातक गेंदबाजी से मैच का परिणाम बदलने की काबिलियत रखता है। हालांकि, सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं बल्कि अमीर खिलाड़ियों की सूची में भी वह शीर्ष खिलाड़ियों में आते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 300 करोड़ रुपये के आसपास है। इसमें उनकी पत्नी एलिसा हिली की कमाई भी शामिल हैं, जो कि ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रह चुकी हैं।
कहां से करते हैं स्टार्क इतनी कमाई?
ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की कमाई का सबसे बड़ा जरिए उनका खेल है। इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा वह अन्य टी20 लीग भी खेलते हैं, जहां से उनकी मोटी कमाई होती है।
ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से स्टार्क को हर साल 14 करोड़ रुपये के आसपास मिलते हैं। जबकि इंडियन प्रीमियर लीग में स्टार्क का नाम खूब चलता है। एक समय वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। जब केकेआर ने उनको खरीदने के लिए 24.2 करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन साल 2025 में दिल्ली ने स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
207 करोड़ का घर और बीच-हाउस
स्टार्क न सिर्फ कमाई के मामले में बल्कि लग्जरी लाइफ जीने की भी शौकीन हैं। मिचेल के पास एक आलीशान लग्जरी घर है, जिसका नाम शेरलट पार्क है, जो कि 1.8 हेक्टेयर में फैला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां पर घुड़सवारी, टेनिक कोर्ट, स्विमिंग पूल, मुर्गियों को रखने की जगह और 13 गाड़ियों को रखने का गैराज मौजूद है।
इस घर की अनुमानित कीमत 207 करोड़ रुपये तक बताई जाती है। इसके अलावा उन्होंने नॉर्थ सिडनी में 5 बीच हाउस भी खरीद रखे हैं। मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं। कूकाबूरा, कोका कोला, ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर हैं। हेल्थ केयर ब्रांड रेडल के लिए भी एंडोर्स करते हैं।
RR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, जीत में राहुल और निशंका चमके
Mitchell Starc के भाई हैं यूथ ओलंपिक चैंपियन
मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के छोटे भाई ब्रेंडन स्टार्क एक पेशेवर एथलीट और ओलंपियन हैं, जो कि हाई जंप में भाग लेते हैं। ब्रेंडन स्टार्क ने 2016 (रियो), 2020 (टोक्यो), और 2024 (पेरिस) ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है।
लेकिन उन्होंने अभी तक ओलंपिक में एक भी पदक नहीं जीता है। लेकिन यूथ ओलंपिक 2010 में उन्होंने रजत पदक पर कब्जा किया था। जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। ब्रेंडन अभी तक तीन ओलंपिक में हिस्सा ले चुके हैं, लेकिन पदक की तलाश अभी भी जारी है।
कौन हैं Yesha Sagar? जो DC स्टार Sameer Rizvi की गर्लफ्रेंड, देखें इनकी डिलीट की गई खूबसूरत तस्वीरें
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर