RR vs KKR: अपनी पहली जीत की तलाश में होगी KKR, राजस्थान को रौंदकर करेगी वापसी, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-XI
Published - 25 Mar 2025, 02:00 PM
Table of Contents
RR vs KKR: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ करारी हार झेलने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 में वापसी की कोशिश में है। 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम को सात विकेट से करारी शिकस्त का मुंह देखना पड़ा था। जिसके बाद अब गत चैंपियन केकेआर का लक्ष्य अपने दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स को मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज करना होगा। बुधवार को गुवाहाटी में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कि RR vs KKR मैच के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है….
ओपनिंग के लिए आएंगी ये धुरंधर
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स (RR vs KKR) की ओर से ओपनिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक आ सकते हैं। पिछले मैच में वह अपने बल्ले का जलवा बिखेरने से चूक गए थे। पांच गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने महज चार रन ही बनाए थे। ऐसे में अब क्विंटन डी कॉक राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तूफ़ानी बल्लेबाजी करने के इरादे से उतरेंगे। उनका साथ देने के लिए सुनील नारायण के मैदान पर आने की संभावना है। आईपीएल 2025 (IPL 2025) के अपने पहले मैच में उन्होंने 26 गेंदों पर 44 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया था।
इन खिलाड़ियों के कंधों पर होगा मिडिल ऑर्डर का दारोमदार
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2025/03/22/FeMhkvPq7Vi4LiFedmJV.png)
RR vs KKR मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। पिछले मैच में 31 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की बदौलत 56 रन बनाकर उन्होंने टीम के स्कोर में अहम योगदान दिया था। उनके अलावा कोलकाता का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका था। चौथे नंबर पर उपकप्तान वेंकटेश अय्यर को भेजा जा सकता है, जिनका बल्ला पिछले मैच में खामोश रहा था।
गुवाहाटी में तूफ़ानी पारी खेल वह वापसी करने की कोशिश करेंगे। आरसीबी के खिलाफ 30 रन की जुझारू पारी खेलने वाले युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। फिनिशर की भूमिका के लिए रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल नजर आएंगे। हालांकि, पिछले मैच में दोनों का ही बल्ला खामोश रहा था। रिंकू सिंह ने 12 रन और आंद्रे रसेल ने 4 रन बनाए थे।
इन खिलाड़ियों की हो सकती है गेंदबाजी विभाग में एंट्री
अंत में बात की जाए कोलकाता नाइट राइडर्स (RR vs KKR) के गेंदबाजी क्रम की तो इसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे अनफिट होने की वजह से केकेआर के पहले मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे। अगर वह अपनी पीठ की जकड़न से उभर जाते हैं तो उन्हें RR vs KKR मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में स्पेंसर जॉनसन की जगह शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा सुनील नरेन, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं। वहीं, वैभव अरोड़ा इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका निभा सकते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XI: सुनील नरेन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, एनरिक नॉर्टजे, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।
यह भी पढ़ें: KKR के खिलाफ मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन आई सामने! रियान पराग ने इस दिग्गज को किया बाहर
यह भी पढ़ें: IPL 2025 ऑक्शन में तिजोरी भर पैसा लेकर उतरने वाले ये 4 खिलाड़ी हुए फुस्स, 2 तो डक पर ही हो गए आउट
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर