IPL 2021: मैन ऑफ़ द मैच केएल राहुल ने खुद को नहीं बल्कि इन 2 युवा खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय
आईपीएल (IPL) के 14 वें सीजन का 17 वां मैच आज चेन्नई में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया जिसमें पंजाब ने मुंबई को 9 विकेट से हरा दिया. पांच बार आईपीएल का ख़िताब जीत चुकी मुंबई ने आज टॉस हारकर पहले खेलते हुए 131 रन बनाए. जवाब में पंजाब ने 17.4 ओवर में 132 रन बनाकर मैच जीत लिया. पंजाब के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने 52 गेंदों में 60 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. क्रिस गेल ने भी 35 गेंदों में 43 रन की मैच जिताऊ पारी खेली.
हम एक युवा टीम हैं : केएल राहुल
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/KL-rahul-4.jpg)
पिछले सीजन की विजेता टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने जुझारू कप्तानी पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. जिसके बाद उन्होंने टीम की तारीफ़ करते हुए कहा -
" हम खुद से बहुत आगे नहीं बढ़ना चाहते, हम धीरे-धीरे एक टीम के रूप में आगे बढ़ रहे हैं. मैंने पहले मैच के बाद कहा था कि हम एक युवा टीम हैं. हम हर साल टीम में एक नया नाम जोड़ते हैं और हमें इसके बाद धैर्य रखना पड़ता है. दीपक हुड्डा वास्तव में अच्छा खेल रहे हैं. शाहरुख हर अवसर का लाभ उठा रहे हैं और आज रवि विश्नोई ने भी ऐसा ही किया.
मैंने और कोच ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए काफी देर तक बात की, मुझे लगा कि विकेट काफी चिपचिपा है. पहले कुछ मैचों में हमने बल्लेबाजी करते हुए महसूस किया है कि गेंदबाज हमेशा दबाव में रहते हैं. मुझे लगता है कि हर गेंदबाज को दबाव में गेंदबाजी कर के खुद को निखारना चाहिए, मैंने सुना कि पिच पर ओस बहुत है और हमने बल्लेबाजी करते समय इसका पूरा फायदा उठाया. पूरी टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया."
मुंबई ने दिया था 132 रन का लक्ष्य
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/HITMAN.jpg)
आज टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का निश्चय किया और मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पंजाब के गेंदबाजों ने क्विंटन डीकॉक और ईशान किशन के विकेट सिर्फ 26 रनों पर ही लेकर मुंबई को घुटनों पर ला दिया था. लेकिन, कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस सीजन का पहला और अपने आईपीएल का कुल 40 वां अर्धशतक लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया. मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी जरुरी 33 रन बनाए. मुंबई ने ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 131 रन बनाए और पंजाब को 132 रनों का लक्ष्य दिया.