जोस बटलर ने चुनी ऑलटाइम फेवरेट प्लेइंग इलेवन, मुंबई के 4 खिलाड़ियों को दी टीम में जगह
Published - 16 May 2021, 03:05 PM
दुनिया की सबसे अमीर व आकर्षक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भारत के ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बड़े-बड़े विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। इस सीजन के 29 मैच खेले गए और कोरोना वायरस के चलते टूर्नामेंट को बीच में ही स्थगित कर दिया गया। इसके बाद से कई पूर्व खिलाड़ी आईपीएल की प्लेइंग इलेवन चुन रहे हैं। अब इंग्लिश विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने ऑलटाइम फेवरेट प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है।
रोहित के साथ खुद को चुना ओपनिंग के लिए
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/rohit-sharma.jpg)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। इस सीजन उन्होंने अपने IPL करियर का पहला शतक भी जड़ा। अब जब जोस बटलर ने टूर्नामेंट की ऑलटाइम फेवरेट प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है, उसमें ओपनिंग के लिए खुद को और मुंबई इंडियंस के कप्तान को ओपनिंग के लिए चुना है।
नंबर-3 के लिए आरसीबी के कप्तान विराट कोहली व नंबर-4 पर एबी डिविलियर्स को चुना है। ये कहना गलत नहीं होगा डिविलियर्स उन खिलाड़ियों में से हैं, जिनके बिना किसी की भी प्लेइंग इलेवन पूरी नहीं होती है। नंबर-5 पर बटलर ने विकेटकीपर-बल्लेबाज व चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चुना है।
2 ऑलराउंडर सहित टीम में 6 गेंदबाजी विकल्प
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/ravindra-jadeja-1-e1618567410466.jpg)
जोस बटलर द्वारा चुनी गई IPL की ऑलटाइम फेवरेट प्लेइंग इलेवन में 2 ऑलराउंडर खिलाड़ियों सहित 6 गेंदबाजी विकल्प चुने हैं। कीरोन पोलार्ड व रविंद्र जडेजा मौजूदा समय में IPL के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं, जो हर सीजन अपनी टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन बल्ले व गेंद के साथ करते हैं।
गेंदबाजी इकाई में दूसरा स्पिन विकल्प हरभजन सिंह हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह व लसिथ मलिंगा को उन्होंने तेज गेंदबाजी इकाई की जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि इस स्क्वाड में एकमात्र मलिंगा ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अब आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।
यहां देखें जोस बटलर द्वारा चुनी ऑलटाइम फेवरेट प्लेइंग इलेवन :- जोस बटलर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी, कीरोन पोलार्ड, रविंद्र जडेजा, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।