आयरलैंड ने लगातार दूसरे दिन रची हिस्ट्री, टीम इंडिया के बाद इस देश को भी हराया
Table of Contents
Ireland Win: आयरलैंड क्रिकेट का काफी अच्छा समय चल रहा है। भारत के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज से पहले दावा किया जा रहा था कि आयरिश टीम थोड़ी-बहुत टक्कर ही दे दे तो यही काफी होगा लेकिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। आयरलैंड ने पहले दमदार बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 182 रन बनाए और फिर भारत को 148 पर ढेर करते हुए 34 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
इस जीत के कारण आयरलैंड (Ireland) पुरुष क्रिकेट टीम की हर तरफ वाहवाही जारी है, क्योंकि लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को हराना आसान काम नहीं है। पुरुष टीम के बाद, अब आयरलैंड की महिला टीम ने भी इतिहास रचने का काम किया है और महिला टी20 वर्ल्ड कप में एक बड़ी टीम को पटखनी दे दी, जिसकी संभावना बेहद कम जताई जा रही थी।
Ireland महिला टीम ने किया बड़ा उलटफेर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आयरलैंड (Ireland) को ग्रुप बी में जगह मिली थी, जिसमें स्कॉटलैंड के अलावा अन्य सभी काफी मजबूत थीं। इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की मौजूदगी के कारण आयरलैंड के लिए चुनौती आसान नहीं थी। टूर्नामेंट में आयरलैंड का सफर भी काफी खराब रहा और उसे अपने पहले चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना पहले ही टूट चूका था।
हालांकि, आयरलैंड (Ireland) महिला टीम के पास अपने अंतिम ग्रुप मैच में कुछ अच्छा करते हुए टूर्नामेंट से विदाई लेने का मौका था, जिसमें उसे सफलता हासिल हुई। वेस्टइंडीज के खिलाफ आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सफर को समाप्त किया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ आयरलैंड को मिली 6 विकेट से जीत
मुकाबले की बात करें तो इसका आयोजन ब्रिस्टल में हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज टीम 20 ओवर में 128/7 का ही स्कोर बना पाई। वेस्टइंडीज की तरफ से कोई भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। वहीं, आयरलैंड की तरफ से पांचों गेंदबाजों को विकेट मिले।
इसके बाद, 129 के लक्ष्य को आयरिश टीम (Ireland Team) ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने शानदार बल्लेबाजी की और 44 गेंदों में 63 रनों की पारी खेल जीत में अहम भूमिका अदा की।
आयरलैंड महिला टीम के लिए जीत बेहद खास
टी20 वर्ल्ड कप में मिली हर एक जीत खास होती है, लेकिन आयरलैंड (Ireland) महिला टीम के लिए ज्यादा स्पेशल है। दरअसल, यह आयरलैंड की महिला टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत है। इससे पहले 21 मैचों में उन्हें निराशा ही हाथ लगी थी, लेकिन टीम को अपने 22वें प्रयास में जीत मिली। इससे आयरलैंड को जरूरी नई ऊर्जा मिली होगी और आने वाले समय में टीम कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित होगी।
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज की इन 2 बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, श्रीलंका के खिलाफ कर डाली 401 रन की साझेदारी
Tagged:
team india west indies cricket team ireland cricket team ICC Womens t20 world cup 2026 Ireland Women Cricket Team