एक साथ 3 खिलाड़ियों ने किया संन्यास का ऐलान, अब कभी नहीं खेलेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट

Published - 28 Jun 2026, 10:15 AM | Updated - 28 Jun 2026, 10:39 AM

Retirement 4

3 players' retirement: जब किसी क्रिकेट टीम का एक भी बड़ा खिलाड़ी संन्यास लेता है तो बड़ा झटका लगता है और उसकी कमी को पूरा करने में सालों लग जाते हैं। कई बार तो रिटायर हुए खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट मिलना भी मुश्किल हो जाता है। टीम इंडिया की बात करें तो अभी तक टेस्ट में राहुल द्रविड़ की जगह लेने वाला बल्लेबाज नहीं मिला है। वहीं, जहीर खान जैसे बाएं हाथ के पेसर की खोज भी अभी जारी है, जो तीनों फॉर्मेट में खेल सके।

इस तरह साफ़ पता चलता है कि बड़े खिलाड़ियों का संन्यास कितना मुश्किल होता है और उसके बाद टीमों को संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में एक टीम पर मुश्किलों का पहाड़ सा टूट पड़ा है, क्योंकि उसके एक नहीं, बल्कि तीन खिलाड़ियों ने साथ में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट (Retirement) ले लिया है। इन तीनों ने दो महीने पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी।

इस टीम को लगा बड़ा झटका, तीन दिग्गजों ने Retirement लिया एकसाथ

Retirement 5

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की तीन दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन और ली ताहुहु का इंटरनेशनल क्रिकेट में सफर खत्म (Retirement) हो गया। इन तीनों ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाला महिला टी20 वर्ल्ड कप इनका आखिरी होगा।

इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई और डिफेंडिंग चैंपियन को ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा। यही वजह है कि बेट्स, डिवाइन और ताहुहु का करियर भी समाप्त (Retirement) हो गया।

सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन और ली ताहुहु हुईं रिटायर

न्यूजीलैंड को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपने अंतिम ग्रुप मैच में इंग्लैंड को बड़े अंतर से हराने की जरूरत थी। इससे कीवी टीम के 6 अंक हो जाते और नेट रन रेट अच्छा रहता तो आयरलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की हार से न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाता। वहीं, फैंस को भी एक बार फिर सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन और ली ताहुहु को खेलते देखना का मौका मिलता लेकिन कीवी टीम इंग्लैंड को नहीं हरा पाई।

आखिरी मैच में तीनों का ऐसा रहा प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ अपने अंतिम इंटरनेशनल मैच में सूजी बेट्स ने 13 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली। वहीं, डिवाइन ने 14 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में दो ओवर में 21 रन दिए लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। ली ताहुहु को भी गेंदबाजी में कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने 2.2 ओवर में 22 रन खर्च किए।

यह भी पढ़ें: भारत-श्रीलंका सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस तारीख से खेले जाएंगे 2 टेस्ट मैच

Tagged:

Sophie Devine Lea Tahuhu Suzie Bates New Zealand Women Cricket Team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com