वेस्टइंडीज की इन 2 बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, श्रीलंका के खिलाफ कर डाली 401 रन की साझेदारी
Table of Contents
West Indies vs Sri Lanka: वेस्टइंडीज अपने घर पर श्रीलंका की मेजबानी कर रहा है। दोनों के बीच तीनों ही फॉर्मेट में सीरीज का आयोजन हो रहा है। सबसे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज हुई, जिसमें श्रीलंका ने 1-0 से बाजी मारी। इसके बाद, वेस्टइंडीज ने पलटवार करते हुए तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। वहीं, अब दोनों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का शुभारंभ हो चुका है।
टेस्ट सीरीज का पहला मैच सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में 25 जून से शुरू हुआ। इस मुकाबले का दूसरा दिन ऐतिहासिक साबित हुआ और वेस्टइंडीज (West Indies) के दो बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी करते हुए श्रीलंकाई टीम को बैकफुट पर ला दिया।
West Indies के इन दो बल्लेबाजों ने की 401 रनों की साझेदारी

वेस्टइंडीज (West Indies) ने श्रीलंका की पहली पारी को पहले ही दिन 308 के स्कोर पर समाप्त कर दिया था लेकिन दूसरे दिन जवाबी पारी में 168 के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। लग रहा था कि कैरेबियाई टीम सस्ते में निपट जाएगी लेकिन आमिर जांगू (233) और कप्तान रोस्टन चेस (194) अलग ही इरादों के साथ उतरे थे।
नंबर-4 पर जांगू और नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने उतरे वेस्टइंडीज (West Indies) के कप्तान रोस्टन चेस ने जबरदस्त तरीके से बल्लेबाजी की और श्रीलंका के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। जांगू ने शतक और फिर दोहरा शतक जड़ दिया। वहीं, चेस भी शतक बनाने में कामयाब रहे, लेकिन डबल सेंचुरी से चूक गए।
जांगू और चेस ने टेस्ट में छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का बनाया रिकॉर्ड
हालांकि, इनके बीच 401 रनों की साझेदारी हुई, जिससे एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया। जांगू और चेस की जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह उपलब्धि इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी के नाम थी। इन दोनों ने 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन के मैदान पर 399 रन जोड़े थे।
श्रीलंका के खिलाफ हुई इस रिकॉर्ड तोड़ पार्टनरशिप में जांगू ने 196 रनों का योगदान दिया, जबकि चेस के बल्ले से 175 रनों का कंट्रीब्यूशन देखने को मिला।
वेस्टइंडीज ने पहली पारी में बनाया 600 से ज्यादा का स्कोर
श्रीलंका की पहली पारी के जवाब में वेस्टइंडीज (West Indies) ने आमिर जांगू और रोस्टन चेस की जबरदस्त साझेदारी की बदौलत 626/9 का स्कोर बनाया और अपनी पारी घोषित कर दी। इस विशाल स्कोर के कारण वेस्टइंडीज को 318 रनों की बढ़त हासिल हुई, जो निर्णायक साबित हो सकती है। तीसरे दिन के स्टंप्स तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 15 रन बना लिए थे।
यह भी पढ़ें: भारत-श्रीलंका सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस तारीख से खेले जाएंगे 2 टेस्ट मैच