वर्ल्ड कप जीतने के बाद 52 IPL मैच में सिर्फ 3 फिफ्टी, फिर भी ये खिलाड़ी कर रहा है करोड़ों की कमाई
Published - 22 Apr 2021, 12:35 PM
Table of Contents
आईपीएल (IPL) दुनिया की सबसे रोमांचक लीग कही जाती है. इस टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले हर साल खिलाड़ियों पर बोली लगती है. कई बार तो कुछ खिलाड़ियों की किस्मत ऐसी चमकती है कि, उन पर फ्रेंचाइजियां हद से ज्यादा पैसों की बारिश कर देती हैं, जिसके चलते जो प्रदर्शन के आधार पर इतने पैसों के हकदार होते हैं कई बार वो भी पीछे छूट जाते हैं. यही नहीं ऐसे खिलाड़ियों को लगातार मौके मिलते रहने से कई बार जिन खिलाड़ियों में टैलेंट होता है वो खुद को साबित नहीं कर पाते. इस लिस्ट में एक नाम पंजाब किंग्स के खिलाड़ी का भी दर्ज है.
अभी तक अपने आपको आईपीएल में साबित नहीं कर सके हों वोहरा
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-21-at-8.54.47-AM-1.jpeg)
आईपीएल (IPL) के हर सीजन में पंजाब के खिलाड़ी मनन वोहरा (Manan Vohra) को प्लेइंग 11 में मौका दिया जाता है. लेकिन हर बार वो फैंस की उम्मीदों पर खरे साबित नहीं पाते हैं. साल 2013 से लगातार मनन इस लीग का हिस्सा रहे हैं. इसके बाद भी लोगों के दिलों में कुछ जगह बना पाने में नाकामयाब रहे हैं. उन्हें टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज के तौर पर लोग जानते हैं. अब तक आईपीएल में उन्होंने सिर्फ तीन ही अर्धशतक लगाए हैं. मनन वोहरा सिर्फ 20 साल के थे, जब बल्लेबाज के तौर पर उनकी आईपीएल में एंट्री हुई थी.
इस समय वो 27 साल के पूरे हो चुके हैं. दिलचस्प बात तो यह है कि, इस लीग से अब तक मनन कुल 20 करोड़ रुपये की कमाई कर चुके हैं, कमाई के अनुसार वो प्रदर्शन नहीं दिखा सके हैं. साल 2012 की बात है जब मनन वोहरा को उन्मुक्त चंद की कप्तानी में अंडर 19 वर्ल्ड कप खेलते हुए देखा गया था. इस दौरान भारत चैपिंयन भी बनी थी. वर्ल्ड कप के 1 साल बाद उन्हें ऑक्शन (2013) में पंजाब किंग्स की टीम ने अपनी फ्रेंचाइजी से जोड़ लिया था.
पंजाब टीम में ऐसा रहा मनन वोहरा का प्रदर्शन
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-21-at-8.54.41-AM-1.jpeg)
इनसाइड स्पोर्ट के हवाले से मिली एक खबर के मुताबिक पंजाब ने 2.30 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा था. पहले सीजन में उन्होंने 26 गेंद में नाबाद 43 रन बनाए थे. उनकी इस पारी ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था. लेकिन, इसके के बाद उन्होंने पूरे सीजन में 12 मुकाबले खेलते हुए 137.60 की औसत से सिर्फ 161 रन बनाए थे. हालांकि युवा खिलाड़ी के तौर पर फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताया और एक बार फिर उन्हें 4 करोड़ रुपये बड़ी रकम देकर टीम में रिटेन कर दिया.
2014 से 2017 तक वो पंजाब टीम के साथ बने रहे और हर साल 4 करोड़ रुपये की कमाई कर रहे. 2014 में उन्होंने एक अर्धशतकीय (67) पारी खेली और 8 मैच में 324 रन बनाए. साल 2015 में भी पंजाब किंग्स की तरफ से 7 मैच खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 82 रन बनाए. इसके बाद साल 2016 में आईपीएल लीग खेलते हुए उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक (51) जड़ा और 7 मैच में 161 की बनाए. साल 2017 में 11 मैच में सिर्फ 1 अर्धशतक (95) के साथ उन्होंने कुल 229 रन बनाए.
पंजाब के लिए खेली दो अहम पारियां, फिर भी नहीं जीती टीम
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-21-at-8.54.59-AM-1.jpeg)
पंजाब की तरफ से मनन वोहरा तीन अर्धशतक जड़े. जिनमें से उनकी 2 अर्धशतकीय पारी लोगों के बीच चर्चा का विषय रही. 67 रन की पारी उन्होंने साल 2014 के फाइनल में खेली थी. इस दौरान उन्होंने साहा के साथ मिलकर 129 रन बनाए थे और टीम के 199 रन के स्कोर में अहम योगदान दिया था.
लेकिन, फाइनल में कोलकाता से टीम को शिकस्त मिली थी. साल 2017 के आईपीएल (IPL) में भी उन्होंने 50 गेंद में 9 चौके और 5 छक्के की मदद से हैदराबाद के खिलाफ 95 रन की पारी खेली थी. लेकिन इस दौरान भी टीम को हार का सामना करना पड़ा था.
आरसीबी ने एक सीजन के बाद खराब प्रदर्शन को देखते हुए कर दिया था रिलीज
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-21-at-8.55.13-AM.jpeg)
आईपीएल (IPL) 2017 के बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज की लिस्ट में डाल दिया था. 2018 के ऑक्शन में मनन वोहरा को आरसीबी ने अपनी टीम से 1.1 करोड़ रुपये की कीमत में जोड़ा था. उन्हें बैंगलोर ने 4 मुकाबले में खेलने का मौका दिया था और इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 55 रन निकले थे. खराब प्रदर्शन को देखते हुए 2019 में उन्हें आरसीबी ने रिलीज कर दिया था.
इसके बाद उन्हें साल 2019 में राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख की कीमत में अपनी टीम से जोड़ा था. इस दौरान से वो इसी टीम की ओर से खेल रहे हैं. हालांकि 2019 और 2020 में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया था. लेकिन, आईपीएल 2021 में उन्हें 3 मुकाबले में खेलने का मौका दिया गया है और उन्होंने 35 रन बनाए हैं.
Tagged:
आईपीएल 2021 आरसीबी राजस्थान रॉयल्स पंजाब किंग्स