बिग बैश में धमाल मचा रहे भारतीय मूल के इस खिलाड़ी पर ऑक्शन में बोली लगा सकती हैं नीता अंबानी

Published - 28 Jan 2021, 06:28 PM

खिलाड़ी

आईपीएल 2021 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। एक तरफ बोर्ड 18 फरवरी को होने वाले ऑक्शन की तैयारियों में जुटा हुआ है, तो दूसरी तरफ रिटेन व रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने के बाद सभी फ्रेंचाइजियां पेपर पर आगामी सीजन के लिए टीम तैयार कर रही होंगी। इस बीच बिग बैश लीग में भारतीय मूल के एक खिलाड़ी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है और अब उसपर आईपीएल ऑक्शन में बोली लग सकती है।

बिग बैश लीग में मचाया धमाल

तनवरी सांघा

बिग बैश लीग बेहद रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रही है। इस सीजन डेब्यू करने वाले एक युवा स्पिनर ने हर किसी को अपने प्रदर्शन से हैरान कर रखा है। जी हां, भारतीय मूल के लेग स्पिनर तनवीर सांघा चल रही बिग बैश लीग में जबरदस्त फॉर्म में हैं।

बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स की ओर से खेलते हुए डेब्यू सीजन में तनवीर सांघा ने 14 मैच में 16.66 के औसत से 21 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तब आया, जब उन्होंने सिर्फ 14 रन देकर 4 विकेट झटक लिए। सिडनी थंडर्स की ओर से खेलते हुए सांघा ने कैनबरा के खिलाफ डेब्यू किया।

ऑस्ट्रेलिया टीम में मिली जगह

भारतीय मूल के इस युवा स्पिन गेंदबाज तनवीर सांघा ने ना केवल अपनी बिग बैश लीग की टीम के लिए मैच विनिंग गेम खेले, बल्कि उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। जी हां, तनवरी सांघा को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया नेफरवरी-मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20आई सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है। यकीनन उनका नाम देखकर हर कोई हैरान रह गया था।

भारतीय मूल के तनवीर के माता-पिता पंजाब के जलंधर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 26 नवंबर 2001 को सिडनी में हुआ था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट पर उनके बारे में लिखा गया है कि उन्होंने तेज गेंदबाज के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि बाद में लेग स्पिन की प्रतिभा को पहचान मिली।

मुंबई इंडियंस लगा सकती है नीलामी में दांव

तनवीर सांघा

लेग स्पिनर तनवरी सांघा ने ना केवल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, बल्कि आईपीएल 2021 के ऑक्शन पर भी उनपर बोलियां लग सकती हैं। जी हां, 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी मुंबई इंडियंस की टीम आगामी ऑक्शन में सांघा पर बोली लगाकर उन्हें टीम में शामिल कर सकती है।

फिलहाल मुंबई के पास राहुल चाहर, क्रुणाल पांड्या व जयंत यादव के रूप में तीन स्पिन गेंदबाज मौजूद हैं। मगर इस सीजन में मुंबई इस स्पिनर पर दांव लगा सकती है।

Tagged:

आईपीएल 2021 बिग बैश लीग मुंबई इंडियन
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com