कोरोना महामारी के बीच IPL 2021 पर लगा ग्रहण, BCCI ने इस सीजन को किया रद्द

Published - 04 May 2021, 08:33 AM

सौरव गांगुली-जय शाह WTC के फाइनल के लिए हो सकते हैं इंग्लैंड रवाना, IPL को लेकर हो सकती है चर्चा

आईपीएल 2021 (IPL 2021) के सीजन पर शुरूआत से ही खतरा मंडरा रहा था. इस लीग को बीच में छोड़कर लगातार विदेशी खिलाड़ियों के वापस अपने स्वदेश लौटने का सिलसिला जारी है. तो वहीं दूसरी तरह कई प्लेयर्स इस महामारी की चपेट में भी आ चुके हैं. लेकिन, इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसकी पुष्टि खुद बीसीसीआई ने कर दी है.

बीसीसीआई ने रद्द ने किया आईपीएल 2021

IPL 2021

दरअसल कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते बीसीसीआई ने पूरे सीजन के लिए आईपीएल 2021 (IPL 2021) को सस्पेंड कर दिया है. इस खबर की पुष्टि खुद चेयरमैन बृजेश पटेल और क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की है. तो वहीं उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अपने हालिया बयान में कहा है कि, इस सीजन के सभी मैच रद्द कर दिए गए हैं.

फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) को कैंसिल कर दिया है. यह निर्णय कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हउए लिया गया है. इन दिनों लगातार कई खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉटिजिव आई है. जिसके चलते बोर्ड को ये फैसला लेना पड़ा.

बीसीसीआई ने अपने बयान में इस फैसले के पीछे की वजह को किया स्पष्ट

क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा है कि, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) का 14वां सीजन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा रहा है. इसकी पुष्टि बीसीसीआई ने आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर दी है. जिसमें यह बताया गया है कि,

“इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल (IPL GC) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एक आपात मीटिंग में सभी की सहमति से तुरंत इस लीग के सीजन को स्थगित करने का निर्णय लिया है. क्योंकि इस टूर्नामेंट के आयोजन में शामिल हुए खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और बाकी प्रतिभागियों के सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करना चाहती है. यह फैसला सभी लोगों के हित-सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.”

इस मुश्किल समय में लोगों का अपने परिवार के पास होना जरूरी

इसी सिलसिले में जारी किए गए बयान में यह बात भी स्पष्ट की है कि,

"सभी के लिए यह कठिन समय हैं, खासकर भारत में. इस दौरान हमने कुछ पॉजिटिव खुशी लोगों के बीच बांटने का प्रयास किया है. लेकिन, अब ये जरूरी हो गया है कि, इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया जाए. ताकि हर कोई इस मुश्किल वक्त में अपने परिवार और चाहने वालों के पास हो.

इस टूर्नामेंट के सभी प्रतिभागियों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था के लिए बीसीसीआई हरसंभव प्रयास करेगा. बोर्ड सभी स्वास्थ्य सेवा कर्मचारियं, राज्य संघों, खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, फ्रेंचाइजी, प्रायोजकों, भागीदारों और उन सभी सेवा प्रदाताओं को धन्यवाद देना चाहता है, जिन्होंने इस मुश्किल समय में लीग को सफल बनाने में पूरी कोशिश की."

Tagged:

आईपीएल 2021 बीसीसीआई
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com