REPORT: आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच के लिए चुनी गई ये जगह! 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच होंगे सभी मैच

Published - 23 May 2021, 12:08 PM

IPL 2021-UAE

कोरोना महामारी के कारण स्थगित हुए आईपीएल 2021 (IPL 2021) के बचे हुए मैच आयोजित कराने को लेकर लगातार अटकलें जारी हैं. बायो बबल में वायरस की एंट्री होने के बाद बीसीसीआई ने इस सीजन को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित करने का निर्णय सुनाया था. इसके बाद से ही क्रिकेट बोर्ड 14वें एडिशन के बचे हुए 31 मैच कराने के लिए विंडो की तलाश में थी. जिसे लेकर अब एक और बड़ी खबर सामने आई है.

29 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के बचे हुए मैच की डेट का ऐलान कर सकता है बोर्ड

IPL 2021

दरअसल 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के हवाले आ रही खबरों की माने तो सूत्रों के हवाले से यह बताया गया है कि, UAE में पहले भी ये इंडियन प्रीमियर लीग आयोजित कराया जा चुका है. इसलिए यहीं पर इस सीजन के बचे हुए मुकाबलों को भी संपन्न करना का फैसला किया गया है. अभी आईपीएल 2021 (IPL 2021) के सिर्फ 29 मैच खेले गए हैं. जबकि 31 मैच भी भी होने बाकी हैं.

इसके साथ ही 'टाइम्स ऑफ इंडिया' ने अपने सूत्रों के हवाले सेे यह रिपोर्ट भी छापी है कि, UAE में पहले भी ये टूर्नामेंट कराया गया है. यही वजह है कि, इस सीजन के भी बचे हुए मैच यहीं पर कराने का निर्णय किया गया है. रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई 29 मई को होने वाली बैठक (एसजीएम) के बाद इस लीग के वेन्यू और तारीखों का ऐलान कर सकता है.

इस सीजन को लेकर सीईओ हेमांग की ये जगह होगी पहली पसंद

सूत्रों के हवाले से ऐसी भी जानकारी मिली है कि, इंग्लैंड और भारत के बीच 4 अगस्त से 5 टेस्ट मैचों की श्रृंखला शुरू हो रही है. ऐसे में दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के बीच कुल 9 दिन का लंबा समय है. ऐसे में अगर इस गैप को कम करके 4 दिन के लिए कर दिया जाता है तो बोर्ड को आईपीएल 2021 (IPL 2021) का मैच कराने में और भी ज्यादा वक्त मिल सकेगा.

बताया जा रहा है कि, बीसीसीआई इस मसले पर ईसीबी से चर्चा कर रही है. माना जा रहा है कि, भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम सीईओ हेमांग अमीन 29 मई को होने वाली विशेष बैठक में इस टूर्नामेंट के बचे हुए मैच को यूएई और इंग्लैंड में कराए जाने का प्रस्ताव पेश करेंगे. उनकी पहली प्राथमिकता UAE ही है.

इन 3 कारणों से यूएई 14वें सीजन के लिए हो सकता पहली पसंद

आईपीएल 2021 (IPL 2021) को यूएई में कराने की पहली बड़ी वजह यह है कि, इंग्लैंड के मुकाबले यहां पर कम खर्च आएगा. क्योंकि ब्रिटेन में होटल, स्टेडियम समेत बाकी चीजों का खर्चा UAE की तुलना में काफी ज्यादा है. यूनाइटेड अरब अमीरात में टीमों को स्टेडियम में पहुंचने के लिए सड़क मार्ग आसानी से उपलब्ध होते हैं. जबकि ब्रिटेन में ट्रैवल का खर्चा ज्यादा होगा और इससे कोरोना का भी डर बना रहेगा.

इसके साथ ही यूके में इस सीजन के मैच न आयोजित कराने का दूसरा सबसे बड़ा कारण सितंबर में यहां का अतरंगी मौसम है. इस महीने में बारिश की संभावनाएं यहां पर ज्यादा बढ़ जाती हैं. जिसके चलते कई मैच भी रद्द कराने की आशंकाएं हो सकती है. लेकिन, UAE में सितंबर के दौरान मौसम ठंडा होगा. जो खिलाड़ियों के साथ ही स्टाफ के लिए भी काफी कारगर साबित होगा.

इस सीजन के बचे हुए मैच यूएई में कराने की तीसरी सबसे बड़ी वजह यहां बीसीसीआई का अनुभव रहा है. दरअसल 13वां सीजन भी कोरोना के कारण यहीं पर आयोजित कराया गया था. इसलिए टीमों को यहां की हर एक चिनौती के बारे में पहले से ही जानकारी होती है. जबकि इंग्लैंड की बात करें तो अभी तक यहां पर एक भी बार आईपीएल के मैच नहीं कराए गए हैं.

Tagged:

आईपीएल 2021 इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com