3 खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल 2021 की नीलामी में देखना चाहते हैं क्रिकेट फैन्स

Published - 23 Jan 2021, 12:59 PM

खिलाड़ी

आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले ही सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट साझा कर दी है. लेकिन इस साल रिलीज हुए खिलाड़ियों के और भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का हिस्सा हैं, जिन्हें आईपीएल की नीलामी में फैंस जरूर देखना चाहेंगे, और इसे लेकर लोगों के बीच चर्चाएं भी तेज हो गई हैं.

फिलहाल रिलीज और रिटेन हुए खिलाड़ियों की लिस्ट के बाद हर कोई यही जानना चाहता है कि, कौन सा खिलाड़ी किस टीम का हिस्सा होगा. इसी सिलसिले में हम उन 3 खिलाड़ियों पर नजर डालेंगे, जो आने वाले आईपीएल सीजन से पहले ही सुर्खियों का हिस्सा हैं. हालांकि ये तीनों खिलाड़ी अपनी वजहों के चलते चर्चा में बने हुए हैं. ऐसे में इन्हें नीलामी के दौरान फैंस जरूर देखना चाहेंगे.

अर्जुन तेंदुलकर

आईपीएल 2021-अर्जुन तेंदुलकर

इस लिस्ट में सबसे पहले बाद करेंगे भारतीय टीम के मास्टर ब्लास्टर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की. जिनकी चर्चा साल 2020 के आईपीएल नीलामी में थी. लेकिन लोगों के कयास बेकार गए थे. लेकिन संभावनाएं जताई जा रही है कि, इस साल की नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर अपना नाम दे सकते हैं. लेकिन सवाल ये है उठ रहा है कि, उन पर कौन सी फ्रेंचाइजी आईपीएल में अपनी टीम से जोड़ेगी.

इस समय अर्जुन तेंदुलकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेल रहे हैं. लेकिन प्रदर्शन काफी खराब रहा है. इस साल अर्जुन तेंदुलकर को घरेलू क्रिकेट में मुंबई ने 2 मुकाबले में खेलने का मौका दिया था, जिसमें उन्होंने सिर्फ 2 विकेट लिए थे. 9.57 की इकॉनमी से उन्होंने रन भी दिए. प्रदर्शन के आधार पर कयास लगाएं, तो शायद ही कोई आईपीएल की टीम उन पर दांव लगाना चाहेगी.

हालांकि यदि उनके बैकग्राउंड के लिहाज से देखें तो, अर्जुन पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं, ऐसे में आईपीएल में उनके न खरीदने के चांसेज कम नजर आ रहे हैं. लेकिन आईपीएल 2021 के लिए कौन सी टीम उन्हें लेना चाहेगी, इसके बारे में कुछ कहना मुश्किल है.

एस श्रीसंत

आईपीएल 2021-एस. श्रीसंत

आईपीएल समेत हर फॉर्मेट से लंबे वक्त के लगे प्रतिबंध का सामना करने के बाद श्रीसंत कानूनी सजा को पूरी कर चुके हैं. पूरे 7 साल उन्हें बैन झेलना पड़ा. इसके बाद पहली बार उन्होंने घरेलू क्रिकेट के जरिए मैदान पर वापसी की है. ऐसे में फैंस के अंदर इस तरह की उत्सुकता जरूर है कि, उन्हें आईपीएल की नीलामी में कौन सी टीम अपने साथ जोड़ना चाहेगी.

दरअसल आईपीएल में फिक्सिंग का आरोप लगने के बाद श्रीसंत के ऊपर 7 साल का बैन लगाया गया था. जिसकी सजा वो पूरी कर चुके हैं और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल के जरिए क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं. फिलहाल प्रदर्शन के आधार पर देखें तो श्रीसंत उम्मीदों के मुताबिक खरे नहीं उतरे हैं.

लेकिन इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट के जरिए यह खबर आई थी कि एस. श्रीसंत की आईपीएल में 2 से 3 टीमों के साथ बीतचीत हो रही है, ऐसे में वो आगामी सीजन में आईपीएल में भी खेलते हुए दिख सकते हैं. हालांकि प्रदर्शन के आधार पर इस लीग में उन पर दांव लगना मुश्किल कहा जा सकता है. लेकिन फैंस नीलामी में उन्हें जरूर देखना चाहेंगे. घरेलू लीग में उन्होंने 5 मैच में कुल 4 विकेट लिए हैं. जबकि गेंदबाजी 9.88 की इकॉनमी से की है.

डेविड मलान

आईपीएल 2021-डेविड मलान

इस लिस्ट में आखिरी और तीसरे नंबर पर बात करते हैं, इंग्लैंड टीम के तूफानी बल्लेबाज डेविड मलान की, जिन पर आईपीएल 2021 की नीलामी में कई फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती हैं. टॉप ऑर्डर के जबरदस्त खिलाड़ी डेविड मलान इस समय आईसीसी की रैंकिंग लिस्ट में शीर्ष पर बरकरार हैं.

इस प्रदर्शन को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि कोई आईपीएल की टीम उन्हे अपने फ्रेंचाईजी का हिस्सा बनाना चाहेगी. हालांकि फैंस भी आईपीएल में उन्हें मिनी ऑक्शन के दौरान जरूर देखना चाहेंगे. लेकिन सवाल यही है कि, कौन सी टीम डेविड मलान को आईपीएल में अपनी टीम के साथ जोड़ेगी.

डेविड मलान अब तक 19 टी-20 मैच में खेलते हुए 855 रन जड़ चुके हैं. इसके अलावा डेविड मलान ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलते हुए अब तक 9 अर्धशतक और 1 शतक जड़े हैं. ऐसे में आईपीएल 2021 में जो भी टीम उन पर बोली लगाएगी उसे उनसे अच्छे प्रदर्शन की ही खास उम्मीद होगी.

Tagged:

आईपीएल 2021 ऑक्शन 2021 डेविड मलान
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com