IPL में खेल रहे 11 भारतीय खिलाड़ी, जो नीलामी में जब भी आएंगे, तब पाएंगे 15 करोड़
Published - 27 May 2021, 02:53 PM
Table of Contents
आईपीएल (IPL) की नीलामी में उन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाजियां सबसे ज्यादा भरोसा जताती हैं जो निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते हैं. साथ ही टीम को जिताने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं. ऐसे खिलाड़ियों पर पैसा लुटाने से भी आईपीएल टीमें पीछे नहीं हटती हैं. इसका बड़ा उदाहरण युवराज सिंह और ग्लेन मैक्सवेल के तौर पर देखा जा सकता है. जिन पर नीलामी के दौरान जमकर पैसों की बारिश की जा चुकी है. यहां तक कि इस साल भी इस मामले में क्रिस मॉरिस और मैक्सवेल समेत कुछ प्लेयर्स सबसे आगे चल रहे थे, जिन पर टीमें बिना रिस्क लिए करोड़ों की बोली लगा रही थीं.
क्रिस मॉरिस, बेन स्टोक्स और जसप्रीत बुमराह ही पहले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिन पर करोड़ों रूपये खर्च किए गए हों. इससे पहले भी कुछ खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं, जिन पर फ्रेंचाइजी पैसे लुटा चुकी हैं और आने वाले वक्त में और भी कीमत देने को तैयार हो सकती हैं. इनमें रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों का भी नाम शामिल है. आने वाले साल में ऑक्शन होने वाला है. ऐसे में हम आज अपनी इस खास रिपोर्ट में उन 11 खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे जिन पर जब भी नीलामी लगेगी वो 15 करोड़ रूपये में बिक सकते हैं.
रोहित शर्मा
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-16-at-3.07.33-PM-2.jpeg)
इस लिस्ट में पहले नंबर पर बात करते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की, जो लगातार इस टीम से साल 2011 से जुड़े हुए हैं, और हर कदम पर टीम के लिए कप्तान, प्लेयर और साथ ही एक अच्छे मेंटोर की शानदार भूमिका निभा रहे हैं. 5 बार अपनी फ्रेंचाइजी को आईपीएल का खिताब दिला चुके रोहित शर्मा एक ऐसे विस्फोटक बल्लेबाज की लिस्ट में गिने जाते हैं. जो कई बार अपनी टीम को बीच मजधार से निकाल चुके हैं. अब तक रोहित इस लीग में कुल 204 मैच खेल चुके हैं और 31 की औसत से 5368 रन बनाए हैं.
इसमें उनके बल्ले से 39 अर्धशतक निकले हैं जबकि उनके बल्ले से 1 शतकीय पारी भी निकली है. इस समय हर साल रोहित 15 करोड़ रूपये सैलरी के तौर पर ले रहे हैं. हालांकि अगले साल आईपीएल (IPL) के लिए मेगा ऑक्शन होने वाला है. ऐसे में अगर उन्हें नीलामी में जाने का मौका मिले तो कोई भी टीम 15 करोड़ से ज्यादा पैसे उन्हें खरीदने के लिए खर्च करने से पीछे नहीं हटेगी.
केएल राहुल
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-19-at-6.17.11-AM-1.jpeg)
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बात करते हैं पंजाब किंग्स के मौजूदा कप्तान केएल राहुल की. जो निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. साल 2018 में ऑक्शन के दौरान उन्हें पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ रूपये की बड़ी रकम में खरीदा था. साल 2018 से लेकर 2019 और 2020 में भी उन्होंने अपने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया था. पिछले साल ऑरेंज कैप की रेस में राहुल सबसे आगे थे. बीते साल 14 मैच में राहुल 55.83 की औसत से 670 रन बनाकर आईपीएल 2020 के टॉप स्कोरर रहे थे.
उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जड़े. सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए उन्हें ऑरेंज कैप का खिताब भी दिया गया था. इसके अलावा ड्रीम 11 गेम चेंजर ऑफ द सीजन का खिताब भी उन्होंने अपने नाम किया था. एक कप्तान के तौर पर उन्होंने टीम में अपनी 100 प्रतिशत दिया है. ऐसे में अगले साल आईपीएल के लिए मेगा ऑक्शन के दौरान यदि उन्हें नीलामी में जाने का मौका मिलता है तो कोई भी टीम उन्हें 15 करोड़ में खरीदने से पीछे नहीं हटेगी.
शिखर धवन
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-21-at-4.28.52-PM.jpeg)
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बात करते हैं दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर खिलाड़ी शिखर धवन की, जिनका पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम की ओर से कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है. लेकिन, पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन करने के दम पर वो ऑरेंज कैप की दौड़ में भी शामिल रहे हैं. साल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स ने शिखर को तीन खिलाड़ियों के बदले सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड के जरिए उसी कीमत में खरीदा था. तब से लेकर अब तक शिखर दिल्ली के लिए हर सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं.
बीते साल 17 मैच में 44.14 की जबरदस्त औसत से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 618 रन बनाए थे. अब तक आईपीएल (IPL) में धवन 43 अर्धशतक और 2 शतक लगा चुके हैं. साल 2019 और 2020 में दिल्ली प्लेऑफ में भी पहुंचने में कामयाब रही थी. जिसमें धवन ने अपने बल्ले से खास योगदान दिया था. इस समय दिल्ली उन्हें 5 करोड़ 20 लाख रूपये सालाना सैलरी दे रही है. लेकिन, जिस फॉर्म में वो लगातार चल रहे हैं उसके मुताबिक अगले साल होने वाले मेगा ऑक्शन में अगर उन्हें नीलामी में जाने का मौका मिलता है तो कोई भी टीम उन पर 15 करोड़ रूपये की बोली लगा सकती है.
ऋषभ पंत
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-17-at-5.23.20-AM-1.jpeg)
दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान ऋषभ पंत को श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद ये जिम्मेदारी दी गई है. बीते कुछ साल उनके लिए संघर्ष से कम नहीं थे. लेकिन अपनी कमियों को सुधारते हुए उन्होंने शानदार वापसी की है और लगातार ताबड़तोड़ पारी खेलने की वजह से ही टीम इंडिया में उनकी जगह पक्की हुई है.
भारत टीम के अहम खिलाड़ी बन चुके पंत के इसी टैलेंट को देखते हुए उन्हें अय्यर की गैरमौजूदगी में दिल्ली की कमान उन्हें ही सौंपी गई है. साल 2016 से ही पंत इस टीम के लिए खेल रहे हैं. ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के साथ ही एक अच्छे विकेटकीपर के तौर पर भी पंत खुद को साबित कर चुके हैं. कप्तान के तौर पर इस साल उन्होंने कुल 3 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से दो मैच जीते हैं और 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है.
साल 2019 और 2020 में उन्हें रिटेन करने के साथ ही इस समय दिल्ली पंत को 15 करोड़ रूपये आईपीएल में सालाना सैलरी के तौर पर दे रही है. आईपीएल करियर में पंत ने अब तक 72 मैच खेले हैं और 34.95 की औसत से अच्छी बल्लेबाजी करते हुए कुल 2167 रन बनाए हैं. इस पारी में उनके बल्ले से 13 अर्धशतक और 1 शतक भी निकल चुका है. उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए यह जा सकता है कि आने वाले साल में होने वाले मेगा ऑक्शन में अगर उन्हें नीलामी में जाने का मौका मिलता है, तो कोई भी फ्रेंचाइजी उन पर 15 करोड़ से ज्यादा खर्च करने से पीछे नहीं हटेगी.
श्रेयस अय्यर
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-21-at-4.30.24-PM.jpeg)
इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर की बात करें तो साल 2018 के बीच में ही जब गौतम गंभीर ने टीम की कप्तानी छोड़ी थी. तब फ्रेंचाइजी ने अय्यर पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम की कमान सौंपी थी. दिल्ली की कप्तानी मिलने के बाद अय्यर ने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर खुद को एक अच्छे कप्तान के तौर पर साबित किया. साल 2020 में पहली बार ऐसा हुआ था, जब कि अय्यर अपनी टीम को फाइनल में ले गए थे. हालांकि इस खिताब से फ्रेंचाइजी सिर्फ एक कदम दूर रह गई थी. बीत साल उन्होंने 17 मैच में 34 की औसत से 537 रन की शानदारी पारी खेला थी. आईपीएल करियर में अब तक उन्होंने कुल 79 मैच खेले हैं और 31.42 की औसत से कुल 2200 रन बनाए हैं.
साल 2015 से लगातार अय्यर दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं. उनकी खासियत ये है कि टॉप ऑर्डर में जबरदस्त बल्लेबाजी करने के साथ ही अय्यर स्पिन और तेज गेंदबाज दोनों के ही खिलाफ अच्छा खेलते हैं. ऐसे बल्लेबाज भारत में काफी कम ही देखने को मिलते हैं. फिलहाल इस समय फ्रेंचाइजी उन्हें 7 करोड़ रूपये सालाना सैलरी के तौर पर दे रही है. फिलहाल इस साल कंधे की सर्जरी के चलते वो आईपीएल (IPL) में दिल्ली की ओर से नहीं खेल सके हैं. लेकिन, अगले साल होने वाले मेगा ऑक्शन में अगर उन्हें नीलामी में जाने का मौका मिला तो शायद कोई भी टीम उन पर 15 करोड़ रूपये की बोली लगाने से पीछे नहीं हटेगी.
महेंद्र सिंह धोनी
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-21-at-4.30.50-PM.jpeg)
इस सूची में बात करें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई के मौजूदा मेजबान महेंद्र सिंह धोनी की तो, दुनिया के टॉप विकेटकीपर की लिस्ट में उनका नाम आता है. जिन्होंने खुद को बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग, कप्तानी और रणनीति समेत हर विभाग में साबित किया है. अब तक सीएसके को तीन बार आईपीएल का खिताब जिता चुके एमएस धोनी साल 2008 से ही इस टीम से जुड़े हुए हैं. अब तक आईपीएल करियर में उन्होंने कुल 207 मैच खेले हैं. इनमें से 184 इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए 40.43 की शानदार औसत से उन्होंने कुल 4650 रन बनाए हैं.
39 साल के हो चुके धोनी पर अभी भी फ्रेंचाइजी पहले की ही तरह भरोसा करती है. दुनिया में धोनी गेम फिनिशर के तौर पर भी खास पहचान बना चुके हैं. अब तक आईपीएल में 17 बार उन्होंने मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है. साल 2016-17 में चेन्नई को फिक्सिंग के मामले में दो साल के लिए बैन कर दिया गया था. इसके बाद 2018 से फिर धोनी ने चेन्नई का दामन थामा और तब से उन्हें 15 करोड़ रूपये सालाना सैलरी मिल रही है. लेकिन आगामी सीजन में होने वाले मेगा ऑक्शन में अगर एमएस धोनी को नीलामी में जाने का मौका मिलता है, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि, कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें 15 करोड़ से भी ज्यादा की रकम में खरीदकर अपनी टीम से जोड़ सकती है.
सूर्यकुमार यादव
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-21-at-4.31.36-PM.jpeg)
मुंबई इंडियंस की तरफ से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे सूर्यकुमार यादव अपनी बल्लेबाजी के दम पर खास पहचान बना चुके हैं. उनके इसी प्रदर्शन के आधार पर ही उन्हें इस साल टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका मिला था. उन्होंने दो टी-20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. आईपीएल की बात करें तो साल 2018 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ में खरीदा था. इससे पहले वो कोलकाता में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते थे. लेकिन अब रोहित शर्मा की कप्तानी में सूर्यकुमार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं, मुंबई में आने के बाद उनकी बल्लेबाजी में लगातार निरंतरता बनी हुई है.
खास बात तो यह है कि, सूर्यकुमार में स्पिन विकेट पर खेलने की जबरदस्त प्रतिभा है. ऐसा करने वाले वो भारत के चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं. जो पारी को अंत तक ले जाने की पूरी भूमिका निभाते हैं. अब तक उन्होंने आईपीएल करियर में कुल 105 मैच की 90 इनिंग में 30.21 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए कुल 2145 रन बनाए हैं. इस पारी में उन्होंने 12 अर्धशतक भी जड़े हैं. जिस तरह उनकी बल्लेबाजी में लगातार निरंतरता बनी हुई है, उसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि, आगामी सीजन में नीलामी में अगर उनका नाम जाता है. तो कोई भी टीम उन पर 15 करोड़ खर्च करने से पीछे नहीं हटेगी.
रविंद्र जडेजा
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-21-at-4.32.14-PM.jpeg)
भारतीय टीम में एक अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा शानदार गेंदबाजी के साथ फिल्डर के तौर पर एक खास पहचान बना चुके हैं. आईपीएल में जडेजा साल 2012 से ही धोनी की कप्तानी में चेन्नई की ओर से खेल रहे हैं. जडेजा उन खिलाड़ियों की सूची में आते हैं, जिन पर टीमें आसानी से भरोसा जताती हैं. जो अपनी फ्रेंचाइजी को जिताने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होते हैं. आईपीएल करियर में जडेजा अब तक कुल 187 मैच खेले हैं. इनमें से 141 इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 25.50 की औसत से 2193 रन बनाए हैं.
इसके अलावा टीम की ओर से जडेजा ने कुल 158 इनिंग में गेंदबाजी करते हुए 30 की औसत से कुल 116 विकेट झटके हैं. उनका इकोनॉमी रेट 7.64 का रहा है. अब तक जडेजा खुद को मैच विनर के तौर पर तो साबित कर ही चुके हैं. इसके साथ वो बेहतरीन फिल्डिंग, बल्लेबाजी और गेंदबाजी के तौर पर भी खुद की क्षमता को दिखा चुके हैं. साल 2018 से चेन्नई उन्हें सालाना सैलरी 7 करोड़ रूपये दे रही है. लेकिन आने वाले सीजन में आईपीएल के मेगा ऑक्शन की बात करें तो यदि इस नीलामी में उन्हें शामिल होने का मौका मिला तो उनके प्रदर्शन को देखते हुए यह कह सकते हैं कि, कोई भी फ्रेंचाइजी उन पर 15 करोड़ खर्च करने को तैयार हो सकती है.
हार्दिक पांड्या
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-21-at-4.29.37-PM.jpeg)
इस लिस्ट में बात करें ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की तो साल 2015 में उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से अपने आईपीएल करियर की शुरूआत की थी. तब से लेकर अब तक वो लगातार इसी टीम के साथ बने हुए हैं. हालांकि बीते 2 साल से वो बैक इंजरी से जूझ रहे हैं. इसलिए उनसे गेंदबाजी नहीं करवाई जा रही है. टीम इंडिया की ओर से फिनिशर की भूमिका अदा करने वाले पांड्या मुंबई में भी बिना गेंदाबाजी करते हुए यही योगदान दे रहे हैं. इसके पीछे की वजह उनकी फिटनेस है. जिसके चलते अभी वो गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं. हार्दिक पांडया एक ऐसे ऑलराउंडर खिलाड़ी की लिस्ट में आते हैं, जो तेज गेंदबाजी के साथ ही जबरदस्त फिनिशर की भी भूमिका निभाते हैं.
ऐसे ऑलराउंडर खिलाड़ी भारत में ना के बराबर ही देखने को मिलते हैं. अब तक आईपीएल में 84 मुकाबलों में हार्दिक ने 78 इनिंग में बल्लेबाजी की है. 78 इनिंग में उन्होंने 28.24 की औसत से 1384 रन बनाए हैं. जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं. इसके अलावा 60 इनिंग में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 42 विकेट झटके हैं. मुंबई की ओर से उन्हें आईपीएल में 11 करोड़ रूपये सालाना सैलरी मिलती है. लेकिन आगामी सीजन में यदि मेगा ऑक्शन में उन्हें जाने का मौका मिलता है, तो यह कहा जा सकता है कि, कोई भी फ्रेंचाइजी उन पर 15 करोड़ या उससे ज्यादा रूपये खर्च कर अपनी टीम में जोड़ने की कोशिश कर सकती है.
जसप्रीत बुमराह
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-21-at-4.37.19-PM.jpeg)
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहली बार मुंबई इंडियंस की तरफ से चर्चाओं में आए थे. साल 2013 में उन्होंने मुंबई टीम की तरफ से डेब्यू किया था. इसके बाद अपनी यॉर्कर गेंदबाजी के जरिए उन्होंने क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान बनाई. आईपीएल में बुमराह मुंबई की ओर से अब तक 96 मैच खेले हैं और 23 की औसत से उन्होंने कुल 116 विकेट चटाकाए हैं. बुमराह अपने आप में ही एक बड़ा नाम हैं. जिनकी गेंदबाजी के आगे बड़े से बड़े बल्लेबाजों के भी पसीने छूट जाते हैं.
अपने इसी प्रदर्शन के जरिए वो लगातार साल 2013 से आईपीएल (IPL) में मुंबई टीम से जुड़े हुए हैं. साल 2019 के बाद 2020 में भी उन्हें रिटेन किया था. मुंबई की तरफ से उन्हें हर साल 7 करोड़ रूपये सालाना सैलरी के तौर पर दिया जाता है. टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कहे जाने वाले बुमराह लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया में भी बने हुए हैं. ऐसे में यदि आगामी वर्ष में होने वाले मेगा ऑक्शन में उन्हें जाने का मौका मिलता है, तो कोई भी टीम उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए 15 करोड़ या उससे ज्यादा की कीमत पर खरीदकर अपनी टीम से जोड़ सकती है.
भुवनेश्वर कुमार
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-21-at-4.29.11-PM.jpeg)
टीम इंडिया के स्पिनर गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस समय आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे हैं. साल 2014 से ही वो डेविड वॉर्नर की कप्तानी में खे रहे हैं. भुवनेश्वर ऐसे गेंदबाजों की लिस्ट में आते हैं, जो डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हैं. बीते 7 साल से हैदराबद की तरफ से खेलने वाले भुवनेश्वर एक मात्र भारतीय तेज गेंदबाज हैं, जो आईपीएल में 2 बार पर्पल कैप अपने नाम कर चुके हैं.
अपनी इसी काबिलियत के दम पर भूवी लगातार हैदराबाद में शानदार भूमिका निभा रहे हैं. खास बात तो यह है कि, अच्छी गेंदबाजी करने के साथ ही भुवनेश्वर में कप्तानी की भी बेहतरीन क्वालिटी है. उन्होंने अब तक इस पूरी लीग में कुल 125 मैच खेले हैं, जिनमें 24 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 39 विकेट झटके हैं. उनका गेंदबाजी इकोनॉमी रेट 7.29 का रहा है. इस समय उन्हें हैदराबाद 8.5 करोड़ रूपये सालानी सैलरी के तौर पर दे रही है. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि, यदि मेगा ऑक्शन में भुवनेश्वर को मौका मिलता है, तो उन पर कोई भी टीम 15 करोड़ में खरीद सकती है.
Tagged:
रोहित शर्मा सूर्यकुमार यादव हार्दिक पांड्या जसप्रीत बुमराह श्रेयस अय्यर आईपीएल ऋषभ पंत केएल राहुल शिखर धवन रविंद्र जडेजा भुवनेश्वर कुमार महेंद्र सिंह धोनी