भारतीय क्रिकेट टीम में पसरा मातम, 36 वर्षीय खिलाड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा

Published - 07 May 2026, 11:13 AM | Updated - 07 May 2026, 01:09 PM

indian cricket team

Indian Cricket Team: आईपीएल 2026 के बीच एक दर्दनाक खबर ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल तोड़ दिया है. विराट कोहली के साथ अंडर-19 में खेल चुके भारतीय क्रिकेट टीम दिग्गज खिलाड़ी का अचानक निधन हो गया है. उन्होंने मात्र 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनकी मौत पर इंडियन टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी शोक जाहिर किया है.

Indian Cricket Team के खिलाड़ी का अचानक निधन

Indian Cricket Team

दरअसल, पंजाब के पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का 36 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने अपनी आखिरी सांस चंडीगढ़ में ली है. बता दें कि अमनप्रीत सिंह गिल भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने कई बड़े दिग्गज खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया है.

वहीं, अपने करियर में दिग्गज खिलाड़ी ने पंजाब की ओर से छह फर्स्ट क्लास मैच खेले थे. साथ ही वह इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं. उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आईपीएल का पहला संस्करण खेला था.

बेशक से वह संन्यास ले चुके थे. लेकिन उनके दिल से कभी क्रिकेट नहीं निकला. गिल पंजाब सीनियर चयन समिति के सदस्य के रूप में सक्रीय थे.

पंजाब ने शोक किया जाहिर

अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने शोक जाहिर किया है. उन्होंने एक ऑफिशियल पोस्ट करते हुए गिल को पंजाब क्रिकेट में सराहनीय योगदान को याद किया है. पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा,

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन, पंजाब के पूर्व क्रिकेटर और पंजाब की सीनियर चयन समिति के सदस्य अमनप्रीत सिंह गिल के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। उन्होंने पूरी लगन और जुनून के साथ पंजाब क्रिकेट की सेवा की, और इंडिया अंडर-19, किंग्स XI पंजाब तथा पंजाब जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया.

शोक संतप्त परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं. वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में परिवार को संबल दें.

Delhi Capitals अभी भी रेस में! इस समीकरण से कर सकती है टॉप-4 में एंट्री, समझें पूरा कैलकुलेशन

युवराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व भारतीय (Indian Cricket Team) ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी अपने साधी खिलाड़ी के निधन पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अमनप्रीत सिंह गिल को श्रद्धांजलि दी है. युवी ने गिल को 'शांत और मेहनती क्रिकेटर' बताया है.

उन्होंने कहा दिवंगत खिलाड़ी ने खेल को बहुत प्रेम दिया. युवराज सिंह ने आगे बताया कि शुरूआती करियर में उन्होंने गिल के साथ बहुत समय बिताया है. दोनों क्रिकेटर ने साथ में ड्रेसिंग रूम शेयर किया है. साथ ही उन्होंने गिल के परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की.

RCB vs MI मैच से पहले मुंबई इंडियंस को लगा 440 वॉल्ट का झटका, कप्तान हार्दिक पांड्या हुए टीम से बाहर

Tagged:

indian cricket team yuvraj singh Amanpreet Singh Gill
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com