एशियन गेम्स से पहले इस टूर्नामेंट में टक्कर लेंगी इंडिया-पाकिस्तान की टीम, शेड्यूल आया सामने
Table of Contents
India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर खेला जाने वाला मुकाबला किसी जंग से कम नहीं होता है। इसकी वजह दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों का अपना पूरा जोर लगाना, साथ ही कई बार इमोशन भी देखने को मिलते हैं। एशिया कप 2025 के दौरान हमने साफ़ देखा कि किस तरह से दोनों ही टीमों के खिलाफ एक-दूसरे पर इशारों से निशाना साधते नजर आए थे।
फैंस को भी भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) की टक्कर काफी रास आती है। ब्रॉडकास्टर भी इनके बीच होने वाले मुकाबले को खूब हाइप करते हैं। स्टेडियम में मैच देखने के लिए टिकटों को लेकर खूब मारामारी होती है। इसी वजह से IND vs PAK मैच हर लिहाज से काफी खास होता है। इनकी टक्कर सितंबर-अक्टूबर में एशियन गेम्स के दौरान होने की संभावना था लेकिन अब एक अन्य टूर्नामेंट में उससे पहले ही भिड़ंत हो सकती है।
एशियन गेम्स से पहले इस टूर्नामेंट में हो सकता है India vs Pakistan मैच

दरअसल, एशियन गेम्स से पहले महिला एशिया कप 2026 का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट के यूएई में होने की संभावना है। अभी तक एशियन क्रिकेट काउन्सिल की तरफ से टूर्नामेंट को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन अगले कुछ दिनों में घोषणा हो सकती है। इसी में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच मुकाबला भी देखने को मिल सकता है।
ब्रॉडकास्टर्स और फैंस को रिझाने के लिए दोनों ही टीमों को एक ही ग्रुप में रखा जा सकता है ,ताकि सेमीफाइनल या फाइनल से पहले ही इनके बीच कम से कम एक मुकाबला (India vs Pakistan) जरूर हो। ऐसा ही कुछ इस बार भी हो सकता है।
28 अगस्त से महिला एशिया कप की हो सकती है शुरुआत
महिला एशिया कप का आयोजन टी20 फॉर्मेट में होना है। टूर्नामेंट के शुरू होने को लेकर अभी तक ACC ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में तारीखों को लेकर बड़ा अपडेट आया है। सामने आई जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त से होगी और फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा।
22 जुलाई को ACC की तरफ से भेजे गए ईमेल में बताया गया था कि अभी भी एशिया कप के वेन्यू को फाइनल करने के बारे में अभी भी चर्चा चल रही है लेकिन टीमें 27 अगस्त को टूर्नामेंट के लिए पहुंच सकती हैं और फाइनल का आयोजन 13 सितंबर को हो सकता है।
महिला एशिया कप में भारत सबसे सफल
पुरुष एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी लेकिन टूर्नामेंट का महिला संस्करण 2004 में खेला गया। पहले चार संस्करण वनडे फॉर्मेट में खेले गए और इन चारों में ही भारतीय टीम (Indian Team) विजयी रही। इसक बाद, 2012 में टी20 फॉर्मेट में इसका आयोजन हुआ और अब तक पांच संस्करण इसी प्रारूप में खेले जा चुके हैं।
भारत ने वनडे और टी20 को मिलाकर कुल 7 बार एशिया कप का टाइटल अपने नाम किया है। इस बार भी टीम इंडिया को खिताबी जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: कैसा रहा है श्रीलंका में टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड? जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
Tagged:
indian women cricket team harmanpreet kaur Pakistan Women Cricket Team Fatima Sana Womens Asia Cup 2026