कैसा रहा है श्रीलंका में टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड? जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
Table of Contents
Team India's Test record in Sri Lanka: श्रीलंका दौरे पर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेगा। टीम इंडिया 9 साल बाद श्रीलंकाई सरजमीं पर टेस्ट मुकाबला खेलते नजर आने वाली है। आखिरी बार 2017 में श्रीलंका ने अपने घर पर टेस्ट में भारत का सामना किया था। इसके बाद से भारत ने श्रीलंका में सिर्फ व्हाइट बॉल फॉर्मेट में ही मुकाबले खेले हैं।
हालांकि, इस बार सिर्फ टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे। इसके लिए टीम इंडिया (Team India) कोलंबो पहुंच भी गई है और 5 अगस्त को पहला ट्रेनिंग सेशन भी हुआ। 7 अगस्त से भारतीय टीम श्रीलंका XI के खिलाफ एक तीन दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत गाले में होगी और फिर दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि अब श्रीलंका में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड कैसा रहा है।
श्रीलंका में ऐसा है Team India का टेस्ट रिकॉर्ड

भारत (Team India) ने श्रीलंका में अपना पहला टेस्ट 1985 में खेला था। वहीं, आखिरी बार 2017 में टक्कर ली थी। शुरूआती सालों में श्रीलंकाई टीम काफी मजबूत मानी जाती थी, खासतौर पर घर पर उसे हराना आसान नहीं होता था। यही कारण है कि साल 2010 तक श्रीलंका आगे था लेकिन फिर 2015 के बाद से पूरा ही मामला पलट गया।
ओवरऑल टीम इंडिया (Team India) ने श्रीलंका में अभी तक 24 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान 9 में भारत को जीत मिली है और 7 में हार का सामना किया है, जबकि 8 मैच ड्रॉ रहे हैं।
श्रीलंकाई सरजमीं पर आखिरी 5 मैचों में भारत ने दर्ज की है जीत
अगर श्रीलंका में टीम इंडिया (Team India) के आखिरी 5 मैचों की बात करें तो सभी में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ भारत ने ही बाजी मारी है। भारत ने श्रीलंका में अपना अंतिम हार 2015 में गाले टेस्ट के दौरान झेली थी लेकिन इसके बाद से सभी में जीत दर्ज की है। इससे पता चलता है कि भारत का रिकॉर्ड श्रीलंका में काफी अच्छा है।
हालांकि, 9 साल में टीम इंडिया काफी बदल गई है और विराट कोहली के साथ-साथ कई अनुभवी बल्लेबाज टेस्ट फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं। इसी वजह से देखना होगा कि इस बार भारतीय टीम अपनी विनिंग स्ट्रीक बरकरार रख पाती है या नहीं।
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का टेस्ट स्क्वाड
शुभमन गिल गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी।
*फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन
यह भी पढ़ें: टीम की बढ़ी टेंशन, इस स्टार खिलाड़ी को लगी चोट, स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर लाया गया
Tagged:
team india Sri Lanka Cricket team India Tour of Sri Lanka 2026