INDvsENG: इंग्लैंड ने पहली पारी में बना दिए 578 रन, मुश्किल में नजर आ रही भारतीय टीम

Published - 07 Feb 2021, 11:37 AM

खिलाड़ी

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन भी खत्म हो चुका है और ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा की मैच का तीसरा दिन भी मेजबान इंग्लैंड टीम ने अपने नाम किया। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 578 रनों पर ऑलआउट किया। लेकिन जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी, तो टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और दिन के आखिर में स्कोर 257-6 रहा।

इंग्लैंड ने बना दिए 578 रन

भारत

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने भारतीय सरजमीं पर कमाल की गेंदबाजी की। दूसरे दिन के अंत पर इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 555 रन था। तीसरे दिन की शुरुआत के पहले सेशन में ही भारतीय गेंदबाजों ने बचे हुए दो विकेट झटक लिए। इस दौरान डोम बेस 105 गेंदों पर 34 व जेम्स एंडरसन 12 गेंद पर एक रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसी के साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहली पारी में ही 578 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रख दिया। तीसरे दिन भारत तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह व रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

नियमित अंतराल पर भारत ने गंवाए विकेट

इंग्लैंड की टीम द्वारा बनाए 578 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम का बेहद मजबूत बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। जी हां, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल व रोहित शर्मा पारी का आगाज करने के लिए उतरे, लेकिन रोहित सिर्फ 6 रन बनाकर ही जोफ्रा आर्चर का शिकार बन गए और शुभमन गिल भी 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

कप्तान विराट कोहली से इस मुकाबले में काफी उम्मीदें थी, लेकिन कप्तान उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और सिर्फ 11 रन पर ही डोम बेस के निशाने पर आ गए और ओली पोप को कैच थमा बैठे। टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे तो मैदान पर आए और तुरंत ही चले गए। वह सिर्फ 6 गेंदों का सामना कर सके और 1 रन ही बना पाए।

हालांकि इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की। तभी 73 के स्कोर पर खेल रहे चेतेश्वर पुजारा भी डोम बेस की गेंद पर आउट हो गए। मगर ऋषभ पंत क्रीज पर टिके हुए थे, लेकिन पंत ने डोम बेस की गेंद पर एक बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन बल्ले का एज लगा और गेंद फील्डर के हाथ में जाकर गिरी और पंत 91 रन के स्कोर पर आउट हो गए। पंत ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके व 5 छक्के लगाकर मैच का रोमांच बढ़ा दिया था।

पहले दिन के अंत पर भारतीय टीम का स्कोर 257-6 रहा और मैदान पर वॉशिंगटन सुंदर (33) व रविचंद्रन अश्विन (8) के स्कोर के साथ नाबाद बने हुए हैं।

डोमिनिक बेस के नाम रहा तीसरा दिन

टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन इंग्लैंड के स्पिनर डोम बेस के नाम रहा। बेस ने भारत के 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए। उन्होंने विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा व ऋषभ पंत को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

भारत की पहली पारी में जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट चटकाए। उन्होंने दोनों सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल व रोहित शर्मा को चलता कर भारत की नींव हिला दी, फिर तो भारत की वर्ल्ड क्लास बैटिंग लाइनअप पूरी तरह बिखर गई।

यहां देखें स्कोरकार्ड

भारतीय टीम

भारतीय टीम

Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com