IND vs AFG: रणजी खेलने लायक नहीं है ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर की जिद्द में खेल जाएगा तीनों T20

Published - 11 Sep 2026, 01:42 PM | Updated - 11 Sep 2026, 03:22 PM

IND Vs AFG 4

IND vs AFG T20 Series: अफगानिस्तान की मेजबानी में भारत को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होगा और तीसरा व अंतिम मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। इसके सभी मुकाबले दिल्ली में होंगे, क्योंकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अरुण जेटली स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया है।

BCCI ने IND vs AFG टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कुछ दिनों पहले ही कर दिया था लेकिन हर्षित राणा को बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह तेज गेंदबाज यश ठाकुर आए हैं। इस सीरीज में किन खिलाड़ियों को तीनों मुकाबलों में मौका मिलेगा, इसका सटीक अंदाजा लगा पाना मुश्किल है लेकिन एक प्लेयर ऐसा है, जो हेड कोच गौतम गंभीर के कारण तीनों ही मैचों की प्लेइंग XI में नजर आ सकता है।

गंभीर की जिद के कारण सुंदर AFG के खिलाफ खेल सकते हैं तीनों मुकाबले

IND Vs AFG 5

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को कुछ खिलाड़ी काफी पसंद हैं और वे उन्हें हर हाल में मौके देते हैं, चाहे प्रदर्शन अच्छा हो या खराब। ऐसा ही कुछ IND vs AFG टी20 सीरीज के दौरान भी देखने को मिल सकता है और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को तीनों ही मुकाबलों में मौका मिल सकता है, क्योंकि उन्हें गंभीर का फेवरेट माना जाता है।

हालांकि, यह चीज फैंस को रास नहीं आती है, क्योंकि जिस तरह वॉशिंगटन सुंदर की भूमिका है, उससे उन्हें लगातार खिलाए जाने पर सवाल खड़े होते हैं। कुछ फैंस तो यहां तक कहते हैं कि सुंदर तो डोमेस्टिक में भी ऑलराउंडर के रूप में खेलने के लिए योग्य नहीं हैं। हालांकि, गंभीर इससे इत्तेफाक नहीं रखते और सुंदर को IND vs AFG टी20 सीरीज के तीनों मुकाबलों में मौका दे सकते हैं।

इंजरी से वापसी कर रहे हैं सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के व्हाइट बॉल स्क्वाड में चुना गया था लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था। उनकी काफी आलोचना भी हो रही थी, लेकिन उन्हें गंभीर मौके दिए जा रहे थे।

हालांकि, फिर इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में सुंदर को हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई और वे तीसरे मैच से मैच से बाहर हो गए थे। इसके बाद श्रीलंका का दौरा भी मिस किया। अब वॉशिंगटन सुंदर फिट हो गए हैं और IND vs AFG टी20 सीरीज के लिए अपनी फिटनेस साबित कर दी है।

IND vs AFG सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का होगा दबाव

आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर वॉशिंगटन सुंदर ने कुल चार मैच खेले थे लेकिन न तो बल्ले से कुछ खास कर पाए और न ही गेंद से प्रभावी रहे। इसी वजह से उनके ऊपर IND vs AFG टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा। अगर वे ऐसा नहीं कर पाए तो फिर निश्चित रूप से गौतम गंभीर को तीखें सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: 3 कारण क्यों वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट में भी मिलना चाहिए मौका, 15 वर्षीय को अब जरुर खिलाना चाहिए टेस्ट

Tagged:

team india Gautam Gambhir Washington Sundar IND vs AFG T20 Series
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com