IND vs AFG 1st T20: चौकों-छक्कों की बारिश या विकेटों की झड़ी? जानें पिच से किसे मिलेगा फायदा

Published - 11 Sep 2026, 12:49 PM | Updated - 11 Sep 2026, 01:38 PM

IND Vs AFG 2

IND vs AFG 1st T20 Pitch Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन होने जा रहा है। सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी। इस बार मेजबानी अफगानिस्तान के हाथों में है। इसी वजह से दिल्ली में सीरीज होने के बावजूद टीम इंडिया को मेहमान माना जाएगा, जबकि अफगानिस्तान घरेलू टीम के रूप में नजर आएगा।

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों की मौज होगी या गेंदबाजी कहर बरपाएंगे, काफी कुछ पिच पर निर्भर करेगा। तो चलिए बताते हैं कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का हाल कैसा रहेगा।

IND vs AFG पहले टी20 के लिए अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

IND Vs AFG 3

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को टी20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यहां पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और शुरुआत से ही बैटर्स हावी होने लगते हैं। स्क्वायर बाउंड्री का आकर छोटा है। इसी वजह से गेंदबाजों को और ज्यादा दिक्कतें आती हैं, जबकि इसका फायदा बल्लेबाज खूब उठाते हैं।

हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है पिच थोड़ी धीमी हो जाती है और इसी वजह से स्पिनर्स का रोल अहम हो जाता है। रात के मैच में ओस के कारण बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। इसी वजह से टॉस जीतने वाली टीम रन चेज का फैसला कर सकती है।

लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का पलड़ा रहता है भारी

इस स्टेडियम में अभी तक 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को सिर्फ 5 में ही जीत मिली है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 9 मुकाबले जीते हैं। इससे साफ़ है कि अरुण जेटली स्टेडियम में लक्ष्य का बचाव करना काफी मुश्किल होता है।

ऐसे में IND vs AFG पहले टी20 में दोनों ही टीमों के कप्तान की नजर बाद में बल्लेबाजी करने पर हो सकती है। लेकिन इसके लिए टॉस का नतीजा पक्ष में होने की जरूरत है।

IND vs AFG टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर और वरुण चक्रवर्ती।

अफगानिस्तान का स्क्वाड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, हजरतुल्लाह जजई, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अल्लाह गजनफर और गुलबदीन नैब

यह भी पढ़ें: एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया की एंट्री, इस डेट को पाकिस्तान से हो सकता है खिताबी मुकाबला

Tagged:

team india afghanistan cricket team IND vs AFG Arun Jaitley Stadium
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com