यश अंदर, हर्षित बाहर, AFG के खिलाफ चुनी गई भारतीय टीम में हुए बड़े फेरबदल, अब ये हैं नई 15 सदस्यीय Team India

Published - 11 Sep 2026, 12:14 PM | Updated - 11 Sep 2026, 01:03 PM

Team India

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से दो दिन पहले टीम इंडिया (Team India) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चयनकर्ताओं ने टीम में फेरबदल करते हुए एक नए चहेरे को मौका दिया है। स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंजरी के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में 27 वर्षीय यश ठाकुर को भारतीय टीम (Team India) में शामिल किया गया है। तो आइए नजर डालते हैं अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम पर....

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए Team India में हुआ बदलाव

Team India 36

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें के बीच पहला टी20 मैच खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई। टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज हर्षित राणा को इंजरी के चलते आगामी टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा है। ऐसे में पुरुष चयन समिति ने उनकी जगह यश ठाकुर को मौका दिया है।

KKR का ओपनर बना BBL हिस्ट्री का सबसे महंगा प्लेयर, मेलबर्न स्टार्स ने ये भारी कीमत देकर खरीदा

फिटनेस टेस्ट पास करने में हुए फेल

हर्षित राणा का अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन हुआ था। इस सीरीज में हिस्सा लेने के लिए उन्हें बीसीसीआई द्वारा निर्धारित फिटनेस टेस्ट पास करना जरूरी था, लेकिन वह इसे पूरा करने में नाकाम रहे। 7 सितंबर को एक मैच सिमुलेशन के दौरान उन्हें 'रेक्टस फेमोरिस' में खिंचाव (स्ट्रेन) आ गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 10 सितंबर को एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि,

“हर्षित राणा BCCI सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) में अपने रिहैब के दौरान अच्छी प्रगति कर रहे थे। 7 सितंबर को एक मैच सिमुलेशन के दौरान गेंदबाज़ी करते हुए उन्हें 'रेक्टस फेमोरिस' में खिंचाव (स्ट्रेन) आ गया, जिसके कारण उन्हें बाहर होना पड़ा है।”

ये खिलाड़ी हुए फिट

गौरतलब है कि अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले हर्षित राणा के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह भी फिटनेस हासिल करने में जुटे हुए थे। तीनों खिलाड़ी बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) में अपने रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे थे। हालांकि, इन्होंने जरूरी फिटनेस हासिल कर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी कर ली है। इसी के साथ बताते हुए चले कि हर्षित राणा को अनफिट होने की वजह से एशिया कप 2026 से भी बाहर होना पड़ा है।

अफगानिस्तान T20I के लिए अपडेटेड Team India: श्रेयस अय्यर [C], अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन [WK], इशान किशन [WK], तिलक वर्मा [VC], शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com