एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया की एंट्री, इस डेट को पाकिस्तान से हो सकता है खिताबी मुकाबला

Published - 11 Sep 2026, 11:34 AM | Updated - 11 Sep 2026, 12:13 PM

Asia Cup 5

दुबई में जारी महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम (Team India) का प्रदर्शन कमाल का रहा है। भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने लीग स्टेज में दमदार प्रदर्शन दिखाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में मदद की। इस बीच गुरुवार को बंदलदेश को रौंदकर टीम इंडिया (Team India) ने फाइनल का टिकट अपने नाम कर लिया है, जिसके बाद उसका सामना एक बार फिर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान क्रिकेट टीम से हो सकता है।

एशिया कप फाइनल में Team India की एंट्री

Women Team India: Asian Games 2026

महिला एशिया कप 2026 का कारवां धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। 10 सितंबर को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 40 रनों से करारी शिकस्त देकर जीत दर्ज की। इसी के साथ हरमनप्रीत कौन एंड कंपनी ने फाइनल का टिकट भी नाम कर लिया। शेफाली वर्मा की विस्फोटक पारी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बांग्लादेशी गेंदबाजों की कुटाई कर उन्होंने ताबड़तोड़ 64 रन बनाए। अपने इस प्रदर्शन की बदौलत वह प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम कर सकी।

जान जोखिम में डालकर पाकिस्तान जाने को तैयार हुई टीम, पड़ोसियों के साथ खेलेगी अब 3 टी20

पाकिस्तान से हो सकता है Team India का सामना

13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले एशिया कप 2026 में भारतीय टीम (Team India) का पाकिस्तान टीम से सामना हो सकता है। दरअसल, 11 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात आठ बजे दुबई में श्रीलंका और पाकिस्तान टीम दूसरे सेमीफाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। यदि पाक टीम यह मैच अपने नाम कर लेती है तो रविवार को महिला एशिया कप 2026 में उसका भारत से सामना होगा। लेकिन अगर पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल में हार का मुंह देखती है तो उसको फाइनल की रेस से बाहर होना पड़ेगा।

भारत ने लगातार किया है फाइनल के लिए क्वालीफाई

महिला एशिया कप का आगाज साल 2004 में हुआ था। पिछले 22 सालों में ऐसा एक भी संस्करण नहीं रहा है जिसमें टीम इंडिया फ़ाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही हो। इस दौरान भारत ने सात बार खिताब अपने नाम किया। हालांकि, साल 2024 में खेले गए एशिया कप में वह ट्रॉफी जीतने में असफल रही। इसलिए अब सबकी नजरें इस पर टिकी होगी कि क्या हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम को खिताब दिला सकती है या नहीं।

वैभव-अभिषेक ओपनिंग, संजू नंबर-3... AFG के खिलाफ पहले T20 के लिए कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग-XI

Tagged:

team india harmanpreet kaur Women's Asia Cup 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com