जान जोखिम में डालकर पाकिस्तान जाने को तैयार हुई टीम, पड़ोसियों के साथ खेलेगी अब 3 टी20

Published - 11 Sep 2026, 10:16 AM | Updated - 11 Sep 2026, 11:02 AM

Sri Lanka T20I Series Against Pakistan

Sri Lanka Tour of Pakistan: पाकिस्तान के दौरे पर जाने के लिए कई सालों तक टीमें कतराती रहीं, क्योंकि 2009 में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इस दौरान कई श्रीलंकाई खिलाड़ी घायल हो गए थे, जिसके बाद से पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पूरी तरह ठप हो गया था।

हालांकि, फिर कई साल बाद चीजें बहाल हुईं और दोबारा टीमों ने दौरे शुरू कर दिए। इस दौरान श्रीलंका टीम भी कई बार पाकिस्तान (Pakistan) में खेलने जा चुकी है और अब एक बार फिर ऐसा ही करने वाली है। इस बार दोनों टीमों के बीच सबसे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन होगा।

श्रीलंका के Pakistan दौरे का T20 सीरीज के साथ होगा आगाज

Sri Lanka T20I Series Against Pakistan 1

श्रीलंका क्रिकेट ने गुरुवार (10 सितंबर) को मीडिया रिलीज जारी करते हुए बताया कि अक्टूबर-नवंबर में श्रीलंका की टीम पाकिस्तान (Pakistan) के दौरे पर रहेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी और अंतिम मैच 13 अक्टूबर को खेलगा जाएगा। इन मुकाबलों का आयोजन रावलपिंडी स्टेडियम में होगा।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज का शेड्यूल :

तारीख मैच स्थान
9 अक्टूबर 2026 पहला टी20I रावलपिंडी
11 अक्टूबर 2026 दूसरा टी20I रावलपिंडी
13 अक्टूबर 2026 तीसरा टी20I रावलपिंडी

ट्राई-सीरीज में इंग्लैंड भी पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ होगा शामिल

पाकिस्तान (Pakistan) और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के बाद, फैंस को ODI फॉर्मेट में एक धमाकेदार त्रिकोणीय सीरीज देखने को मिलेगी। इसमें इन दोनों टीमों के साथ इंग्लैंड भी शामिल होगा। यह ट्राई-सीरीज 18 से 31 अक्टूबर तक खेली जाएगी, जिसमें कुल पांच मैच होंगे। पहले दो मुकाबले रावलपिंडी में खेले जाएंगे, फिर फाइनल समेत तीन मैच लाहौर में आयोजित होंगे।

पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच वनडे ट्राई-सीरीज का शेड्यूल:

तारीख मैच स्थान
18 अक्टूबर 2026 श्रीलंका बनाम पाकिस्तान रावलपिंडी
22 अक्टूबर 2026 श्रीलंका बनाम इंग्लैंड रावलपिंडी
27 अक्टूबर 2026 श्रीलंका बनाम पाकिस्तान लाहौर
29 अक्टूबर 2026 श्रीलंका बनाम इंग्लैंड लाहौर
31 अक्टूबर 2026 फाइनल लाहौर

दो टेस्ट के साथ श्रीलंका के पाकिस्तान दौरे का होगा अंत

श्रीलंका को टी20 और वनडे ट्राई-सीरीज के बाद, पाकिस्तान दौरे का अंत दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ करना है। यह सीरीज 9 से 21 नवंबर तक चलेगी। पहला टेस्ट रावलपिंडी में और दूसरा लाहौर में आयोजित होगा। इन दोनों मुकाबले से पहले श्रीलंकाई टीम 4 से 6 नवंबर तक पैट्रन्स XI के खिलाफ इस्लामाबाद में तीन दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेगी।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का शेड्यूल:

तारीख मैच स्थान
4 से 6 नवंबर 2026 श्रीलंका बनाम पैट्रन्स XI, अभ्यास मैच इस्लामाबाद
9 से 13 नवंबर 2026 पहला टेस्ट रावलपिंडी
17 से 21 नवंबर 2026 दूसरा टेस्ट लाहौर

यह भी पढ़ें: हसन अली ने अपनी भारतीय पत्नी को दिया धोखा? सामिया आरजू ने सोशल मीडिया पर सरेआम खोली पोल

Tagged:

Pakistan Cricket Team Sri Lanka Cricket team PAK vs SL Sri Lanka Tour of Pakistan 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com