हसन अली ने अपनी भारतीय पत्नी को दिया धोखा? सामिया आरजू ने सोशल मीडिया पर सरेआम खोली पोल

Published - 10 Sep 2026, 02:24 PM | Updated - 10 Sep 2026, 03:14 PM

Hasan Ali

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि हसन अली (Hasan Ali) के अपनी पत्नी सामिया आरजू के साथ रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। इतना ही नहीं, कई रिपोर्टों में तो यह भी दावा किया गया है कि मामला तलाक तक पहुंच गया है। इसी बीच सामिया आरजू ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने इन अफवाहों को तूल दे दिया है।

Hasan Ali ने अपनी भारतीय पत्नी को दिया धोखा?

Hasan Ali

पिछले कुछ समय से पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली (Hasan Ali) और उनकी पत्नी सामिया आरजू के रिश्तों में दरार की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि, हसन अली या सामिया आरज़ू में से किसी ने भी इस बारे में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन अब सामिया ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने इन अटकलों को हवा देने का काम किया।

अपनी स्टोरी के जरिए उन्होंने उन महिलाओं पर सवाल उठाया, जो आर्थिक फायदे के लिए शादीशुदा और बच्चों वाले पुरुषों के साथ रिश्ते बनाती हैं। इसके अलावा उन्होंने उन महिलाओं पर भी निशाना साधा जो शादी की उम्मीद में विवाहित पुरुषों के साथ रिश्ते बनाती हैं।

धोनी के नाम से थर-थर कांपते थे जापान क्रिकेट टीम के कप्तान, वजह बेहद दिलचस्प

हसन अली पर उठे सवाल

सामिया आरजू की इस इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद हसन अली (Hasan Ali) पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, वह भी शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। ऐसे में यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर सवाल किया है। लेकिन अभी तक उन दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि वह इंस्टाग्राम पर हसन अली को अनफॉलो भी कर चुकी हैं।

डिनर की फ़ोटो की शेयर

गौरतलब है कि सामिया आरजू ने कुछ देर बाद ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी डिलीट कर दी थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने हसल अली (Hasan Ali) के साथ डिनर की एक तस्वीरे साझा करते हुए ऐसा कैप्शन लिखा जिसने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने लिखा कि, “चुप रहो और अपने व्यूज कहीं और जाकर दो।” ऐसे में अब इन दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

वॉशिंगटन सुंदर के बाद ये भारतीय खिलाड़ी भी हुआ फिट, AFG सीरीज के लिए मिली मंजूरी

Tagged:

Pakistan Cricket Team hasan ali Samia Arzoo
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com