धोनी के नाम से थर-थर कांपते थे जापान क्रिकेट टीम के कप्तान, वजह बेहद दिलचस्प
Published - 09 Sep 2026, 10:06 AM | Updated - 09 Sep 2026, 03:48 PM
Table of Contents
पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) के नाम को किसी भी तरह के परिचय की जरूरत नहीं है. अपने सफल क्रिकेट करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े-बड़े कारनामे किए और क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वह जब भी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आते थे, तो दुनिया के बड़े से बड़े गेंदबाज उनके सामने थर-थर कांपते थे.
उनकी आक्रमक बल्लेबाजी और मैच फिनिश करने की काबिलियत ने सबको हैरान किया है. वहीं, अब जापान क्रिकेट टीम के कप्तान ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि एमएस धोनी (MS Dhoni) को क्रीज पर देखकर उनकी सांसे थम जाती थी.
MS Dhoni के नाम से थर-थर कांपते थे जापान क्रिकेट टीम के कप्तान

22 सितंबर का दिन जापानी क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि वो इस दिन ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन टीम इंडिया के खिलाफ T20 मैच खेलने उतरेगी. इस मैच के लिए जापान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुल 15 खिलाड़ियों को मौका दिया गया है.
इस टीम की कमान 30 वर्षी बल्लेबाज केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग को सौंपी गई है. एमएस धोनी (MS Dhoni) को क्रीज पर देखकर नर्वस होने वाला ये खिलाड़ी अब उन्हीं की भारतीय टीम के सामने लोहा मनवाता नजर आएगा. यह मैच उनके लिए किसी बड़ी सपने के सच होने से कम नहीं होगा.
AGF, एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के बाद किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? सामने आया अगला शेड्यूल
खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा
केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया था कि एमएस धोनी (MS Dhoni) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब भी बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आते थे तो वो काफी असहज हो जाते थे. क्योंकि जब तक वह मैदान पर मौजूद थे, कंगारुओं के हारने की संभावना बनी रहती थी.
बता दें कि केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग का जन्म तो जापान में हुआ था लेकिन 7 साल की उम्र में ही वो ऑस्ट्रेलिया चले गए थे, जहां उन्होंने अंडर 17 लेवल तक क्वींसलैंड के लिए क्रिकेट खेला था. हालांकि, फिर 18 साल की उम्र में जापान क्रिकेट के संपर्क में आने के बाद उन्होंने जापान के लिए खेलने का फ़ैसला किया.
केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग हैं जापान के ऑल टाइम लीडिंग रन स्कोरर
केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग जापान के अब तक के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने टीम के लिए 55 मुकाबले खेलते हुए 38 की औसत से 1871 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक औऱ 12 अर्धशतक शामिल है. वह क्रिकेटर के साथ एक बड़ी कंपनी में सीनियर फाइनेंशियल एनलिस्ट भी हैं. इसके अलावा उनकी अपनी प्लेयर मैनेजमेंट कंपनी भी है. वह बचपन से ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को देखकर ही बड़े हुए हैं. कई ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज उनके लिए प्ररेणादायक रहे हैं.
भारत के खिलाफ मैच के लिए जापान की टीम
केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिन्ज़े, बेंजामिन इतो-डेविस, एलेस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुदा-नैर्न, वातारू मियाउची (विकेटकीपर), रेओ सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), शोमा सुगाया-स्लेटर, डेकलन सुजुकी-मैककॉम्ब, त्सुयोशी ताकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तानियामा और लैचलान यामामोटो-लेक.
AFG के खिलाफ तीनों टी20 में बेंच पर ही बैठा रह जायेगा ये खिलाड़ी, कोच गंभीर नहीं देंगे इसे मौका
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर