वैभव-अभिषेक ओपनिंग, संजू नंबर-3... AFG के खिलाफ पहले T20 के लिए कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग-XI
Table of Contents
India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 13 से 17 सितंबर तक खेली जाएगी। इस सीरीज के तीनों ही मुकाबलों का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। अफगान टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का 15 सदस्यीय स्क्वाड कुछ दिनों पहले घोषित हुआ था, जिसमें कल एक बदलाव भी हुआ और अनफिट हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर को मौका मिला।
इसके अलावा किसी अन्य बदलाव की जानकारी सामने नहीं आई है। अब अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच के लिए भारत (India) की प्लेइंग XI क्या हो सकती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। तो चलिए आपको संभावित ग्यारह खिलाड़ियों की जानकारी देते हैं।
वैभव-अभिषेक की ओपनिंग जोड़ी, नंबर-3 पर संजू को मिल सकता है मौका

पहले मैच के लिए भारत (India) अपनी ओपनिंग जोड़ी से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगा। इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकती है। वैभव ने जिम्बाब्वे सीरीज में 151 रन बनाकर खुद के ऊपर दिखाए गए भरोसे को सही साबित किया था।
वहीं, उस सीरीज में फ्लॉप रहने वाले अभिषेक ने पंजाब में हो रही शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के दौरान फॉर्म में वापसी करते हुए कुछ धमाकेदार पारियां खेली। इसी वजह से इन दोनों पर ही पारी की शुरुआत के लिए भरोसा दिखाए जाने की उम्मीद है।
नंबर-3 पर ईशान किशन के बजाय संजू सैमसन नजर आ सकते हैं। दिलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन को चैंपियन बनाने वाले ईशान किशन को आराम दिया जा सकता है। इसी वजह से संजू की प्लेइंग XI में वापसी देखने को मिल सकती है।
मध्यक्रम में अय्यर-तिलक के साथ दुबे, नितीश और अक्षर आ सकते हैं नजर
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत (India) की तरफ से नंबर-4 पर कप्तान श्रेयस अय्यर और पांच पर उपकप्तान तिलक वर्मा के नजर आने की उम्मीद है। इसके बाद, ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है। वॉशिंगटन सुंदर इंजरी से उबरने के बाद आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें पहले मैच में आराम दिया जा सकता है।
इन तीन स्पेशलिस्ट गेंदबाजों को India की प्लेइंग XI में मिल सकता है मौका
भारतीय टीम की प्लेइंग XI में स्पेशलिस्ट गेंदबाजों में स्पिनर के रूप में वरुण चक्रवर्ती नजर आ सकते हैं। उन्हें मौका मिला तो फिर जिम्बाब्वे दौरे पर खेलने वाले रवि बिश्नोई को बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं, दो तेज गेंदबाजों के रूप में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी खेलते दिखाई दे सकती है।
यह भी पढ़ें: कभी उधार की क्रिकेट किट से खेला, आज पहनता 50 करोड़ की घड़ी, टीम इंडिया के इस क्रिकेटर की कहानी बेहद खास
Tagged:
team india abhishek sharma shreyas iyer afghanistan cricket team jasprit bumrah Sanju Samson Shivam Dube Vaibhav Sooryavanshi