IND vs AFG 1st T20 Streaming Guide: कब शुरू होगा मैच और कहां देखें LIVE प्रसारण, जानें पूरी डिटेल
Published - 11 Sep 2026, 12:58 PM | Updated - 11 Sep 2026, 01:41 PM
Table of Contents
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज (IND vs AFG) के शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। रविवार को दिल्ली में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से दोनों टीमें पहले मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी। लेकिन इससे पहले क्रिकेट फैंस में इस सीरीज की स्ट्रीमिंग को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। तो आइए इस लेख के ज़रिए जानते हैं कि दर्शक भारत और अफ़गानिस्तान (IND vs AFG) के बीच होने वाले पहले T20 मैच का लुत्फ कब, कहाँ और कैसे ले सकते हैं....
IND vs AFG: रविवार को खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) ने अपनी तैयारियां तेज कर ली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत में टीम की यह पहली सीरीज होगी। हालांकि, IND vs AFG सीरीज का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है, लेकिन इसकी मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के तहत हो रही है। इसलिए क्रिकेट फैंस के मन में लाइव स्ट्रीमिंग को और टीवी प्रसारण को लेकर कई सवाल हैं।
साल 2026 में ये 4 भारतीय खिलाड़ी कर चुके हैं संन्यास का ऐलान, आपकों कानों-कान नहीं होगी खबर
ऐसा उठा सकते हैं फैंस IND vs AFG पहले टी20 मैच का लुत्फ
वैसे तो भारत में आयोजित होने वाले मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट राइट्स आमतौर पर स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार को सौंपे जाते हैं, लेकिन यह तभी होता है जब मुकाबलों की मेजबानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड करता है। हालांकि, भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज की मेजबानी की जिम्मेदारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कंधों पर है।
ACB ने प्रसारण के अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को दिए हैं। लिहाजा, क्रिकेट फ़ैंस इस सीरीज के सभी मैच Sony Sports Network पर टीवी पर देख सकते हैं। यहां दर्शक कई चैनलों पर अलग अलग भाषाओं में कमेंट्री सुनते हुए मुकाबले का आनंद ले सकेंगे। लेकिन अगर मोबाइल पर मैच देखना है तो इसके लिए फैन कोड एप पर जाना होगा।
टीम इंडिया में हुआ बदलाव
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को अनफिट होने की वजह से पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा है। ऐसे में उनकी जगह यश ठाकुर को टीम में अचानक शामिल कर लिया गया है। जबकि नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह फिट होकर भारतीय टीम में वापसी कर चुके हैं।
IND vs AFG T20I के लिए अपडेटेड Team India: श्रेयस अय्यर [C], अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन [WK], इशान किशन [WK], तिलक वर्मा [VC], शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर
बचे साल 2026 में एक नही 3 बार टकरा सकते हैं भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होंगे ये मुकाबले
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर