3 कारण क्यों वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट में भी मिलना चाहिए मौका, 15 वर्षीय को अब जरुर खिलाना चाहिए TEST
Published - 11 Sep 2026, 02:34 PM | Updated - 11 Sep 2026, 03:10 PM
Table of Contents
भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट गलियारों में तहलका मचा दिया है। घरेलू क्रिकेट में लोहा मनवाने के बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपने बल्ले का दम साबित करने में कामयाब हुए।
आईपीएल 2026 के सफल सीजन के बाद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के लिए टी20 टीम इंडिया के दरवाजे खुले और जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने अपना जादू बिखेरा। वहीं, हाल ही में खेले गई दिलीप ट्रॉफी 2026 में भी उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसलिए अब उन्हें टेस्ट टीम में शामिल करने की मांग की जा रही है।
3 कारण क्यों Vaibhav Sooryavanshi को टेस्ट में भी मिलना चाहिए मौका
Vaibhav Sooryavanshi की आक्रमक बल्लेबाजी बन सकती है टीम इंडिया का हथियार

वैसे तो टेस्ट क्रिकेट का सबसे लंबा फॉर्मेट है, लेकिन समय के साथ इसके खेलने के तरीके और कई पहलुओं में काफ़ी बदलाव आया है। इस प्रारूप में भी बल्लेबाज आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी कर विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की फिराक में रहता है। इसलिए भारतीय क्रिकेट भी ऐसे ही खिलाड़ी की तलाश में है जो बल्ले से ताबड़तोड़ रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा सके।
अगर चयनकर्ता वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट टीम में मौका देते हैं, तो वो भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। बीते कुछ समय में उन्होंने अपनी आक्रमक बल्लेबाजी का नमूना कई मौकों पर पेश किया है। वह अपनी तूफ़ानी बल्लेबाजी की बदौलत कम गेंदों में भी मुकाबले का रुख बदलने के काबिल हैं।
IND vs AFG 1st T20 Streaming Guide: कब शुरू होगा मैच और कहां देखें LIVE प्रसारण, जानें पूरी डिटेल
कम उम्र में मिले एक्सपोजर से बनेंगे मजबूत
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं। महज 15 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया में कदम रख उन्होंने अपनी प्रतिभा और काबिलियत की झलक पूरी दुनिया को दिखाई। इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाला यह खिलाड़ी जरूरत के मुताबिक टीम में योगदान देने में सक्षम है। अगर वैभव सूर्यवंशी को धीरे-धीरे टेस्ट स्तर के माहौल में ढाला जाता है, तो वह भविष्य में भारतीय क्रिकेट की धाल बन सकते हैं। कम उम्र में मिला एक्सपोजर और अनुभव टीम उन्हें काफी मजबूत बनाएगा।
बल्लेबाजी में होगा निखार
यदि चयनकर्ता वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को इतनी कम उम्र में भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करते हैं तो इससे उन्हें अपनी बल्लेबाजी की एप्रोच को सुधारने में मदद मिलेगी। इसमें कोई दोराय नहीं है कि वह आक्रमक बल्लेबाजी करने के क्षमता रखते हैं, लेकिन टेस्ट में अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए वैभव सूर्यवंशी को धैर्य, डिफेंस और शॉट चयन पर काम करने की जरूरत होगी। लिहाजा, सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने और उनके अनुभव से सीखने का मौका उनके खेल में निखार ला सकता है।
KKR का ओपनर बना BBL हिस्ट्री का सबसे महंगा प्लेयर, मेलबर्न स्टार्स ने ये भारी कीमत देकर खरीदा
Tagged:
team india Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy 2026ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर