'हम टीम इंडिया से नहीं डरते...' अफगानी खिलाड़ी ने मैच से पहले भारत को दी बड़ी चेतावनी
Published - 11 Sep 2026, 01:42 PM | Updated - 11 Sep 2026, 02:27 PM
Table of Contents
श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कमर कस चुकी है। 13 सितंबर से खेली जाने वाली इस सीरीज में टीम के कई स्टार खिलाड़ियों की वापसी होने वाली है। जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर इस सीरीज में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। लेकिन इससे पहले अफगानिस्तान टीम के अनुभवी ऑलराउंडर अज़मतुल्लाह ओमरज़ई ने भारतीय टीम (Team India) को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया है।
Team India के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले अफगानी खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया (Team India) के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट इमे के धाकड़ ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने जूम कॉल पर बात करते हुए कहा कि उन्हें भारत के खिलाफ खेलने में किसी तरह का डर नहीं है। उन्होंने दावा किया,
"पहले हम बड़े नाम वाले खिलाड़ियों को टीवी पर देखा करते थे और अब हम उन्हीं के साथ खेलते हैं। जब हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हैं तो हमें अतिरिक्त दबाव महसूस नहीं होता। हम बड़े मुकाबलों और बड़ी भीड़ के सामने खेलने के आदी हो चुके हैं। भारत के खिलाफ खेलने में हमें किसी तरह का डर नहीं है। सभी खिलाड़ी बराबरी के स्तर पर होते हैं।"
IND vs AFG 1st T20 Streaming Guide: कब शुरू होगा मैच और कहां देखें LIVE प्रसारण, जानें पूरी डिटेल
अफगानिस्तान में क्रिकेट न खेलने पर जाहिर किया दुख
अजमतुल्लाह उमरजई ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अफगानिस्तान टीम को दूसरे देशों की तरह घरेलू फायदा नहीं मिलता, जिसकी वजह से उन्हें परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है। 26 वर्षीय अफगानी खिलाड़ी ने कहा,
यह मुश्किल है। यूएई और काबुल की परिस्थितियां लगभग एक जैसी हैं। यही वजह है कि हम यूएई में ज्यादा सफल रहते हैं। हम जहां भी जाते हैं, वहां की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश करते हैं। हमें दूसरे देशों की तरह घरेलू फायदा नहीं मिलता, क्योंकि वे अपनी जमीन पर खेलते हैं।
दिल्ली में होगा IND vs AFG सीरीज का आयोजन
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के तीनों मुकाबलों का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। हालांकि, खास बात यह है कि इसकी आधिकारिक मेजबानी और आयोजन की जिम्मेदारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कंधों पर है। यानी मैच होंगे तो भारतीय सरजमीं पर, लेकिन सीरीज के प्रशासनिक और होस्टिंग एसीबी संभालेनगा। यही वजह है कि सीरीज के प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार भी अफगानी बोर्ड के पास हैं।
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर