वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में नहीं चला ये भारतीय खिलाड़ी, तो हमेशा के लिए हो जाएगा बाहर
Published - 06 Oct 2026, 02:34 PM | Updated - 06 Oct 2026, 03:14 PM
Table of Contents
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाली पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज (IND vs WI) का आगाज होने वाला है. 6 अक्टूबर को शाम साढ़े सात बजे से पहला मुकाबला खेला जाएगा, जिसका गवाह लखनऊ का भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम बनेगा. वनडे सीरीज नाम करने के बाद टीम इंडिया का लक्ष्य टी20 सीरीज पर भी कब्जा जमाने का होगा.
IND vs WI टी20 सीरीज के दौरान एक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी होंगी. यदि यह खिलाड़ी टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहता है, तो फिर उसके लिए टीम में मुश्किलें खड़ी हो सकती है.
IND vs WI टी20 सीरीज में इस खिलाड़ी पर होंगी सबकी नजरें

6 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाली टी20 सीरीज (IND vs WI) टीम इंडिया के लिए बेहद खास है. जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती जैसे स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम पर शानदार प्रदर्शन करने का दबाव होगा. हालांकि, इस सीरीज़ में संजू सैमसन एक ऐसे खिलाड़ी होंगे, जिन पर टीम मैनेजमेंट और फ़ैन्स दोनों की खास नज़रें टिकी होंगी.
31 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज पिछले काफी समय से अपने प्रदर्शन को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर बने हुए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में बैक टू बैक अर्धशतक जड़ने के बाद वह एक फिर खराब फॉर्म से जूझते नजर आए.
वीरेंद्र सहवाग के बेटे की चमकी किस्मत, अचानक से बनाए गए टीम के नए कप्तान
साबित करना होगा बल्ले का जोर
संजू सैमसन का एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया में चयन हुआ था. उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई. लेकिन वह इन दोनों ही मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. इससे पहले जापान के साथ हुए एकमात्र टी20 मुकाबले में भी संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा. यही वजह है कि अब वेस्टइंडीज टी20 सीरीज (IND vs WI) उनके लिए अहम बन गई है. यदि संजू सैमसन इसमें भी अपनी बल्लेबाजी का जोर साबित नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें टीम में अपनी जगह गँवानी पड़ सकती है.
जिम्बाब्वे दौरे से होना पड़ा था बाहर
जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में संजू सैमसन रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए थे. इस दौरान पांच मुकाबलों में वह 35 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे. अपने इस फ्लॉप प्रदर्शन की कीमत उन्हें जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहकर चुकानी पड़ी. हालांकि, फिर एशियन गेंम्स से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के जरिए वह टीम में वापसी कर पाए और लगातार दो मुकाबले में फिफ्टी जड़ अपनी जगह बचाई.
लेकिन एशियन गेम्स (9) और जापान (9) के खिलाफ T20 मैच में खराब प्रदर्शन ने एक बार फिर टीम में संजू सैमसन की जगह पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में उनकी कोशिशि वेस्टइंडीज टी20 सीरीज (IND vs WI) में दमदार बल्लेबाजी कर अपनी काबिलियत और उपयोगिता साबित करने की होगी.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए हेड कोच का किया आधिकारिक ऐलान, भारत के पूर्व कप्तान को सौंपी कमान
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर