न्यूजीलैंड ODI सीरीज से बाहर टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी, चोट के चलते नहीं जायेगा कीवी देश
Table of Contents
वेस्टइंडीज के बाद, भारत का सामना न्यूजीलैंड से होना है। हालांकि, इसके लिए टीम इंडिया को कीवी टीम के घर जाना होगा। इन दोनों टीमों के बीच 5 टी20I, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से टी20I मुकाबले के साथ होगी। वहीं, इसका अंत टेस्ट मुकाबले के साथ 1 दिसंबर को होगा।
न्यूजीलैंड में 4 नवंबर से खेली जाने वाली वनडे सीरीज काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसके प्रदर्शन के आधार पर कई खिलाड़ियों की 2027 वर्ल्ड कप दावेदारी तय होगी। हालांकि, अब सीरीज से पहले एक बुरी खबर सामने आई है और टीम इंडिया (Team India) के स्टार तेज गेंदबाज पर सभी ODI मैचों से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
न्यूजीलैंड ODI सीरीज से Team India का ये पेसर हो सकता है बाहर

हाल ही में भारत (Team India) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लिया, जिसमें 2-1 से जीत दर्ज की। इस सीरीज के दौरान तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पहले दो मैचों में नजर आए थे लेकिन तीसरे मुकाबले में हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह अंशुल कंबोज को शामिल किया गया था और उन्हें डेब्यू का मौका भी दिया गया।
शुरुआत में प्रसिद्ध कृष्णा की इंजरी को ज्यादा गंभीर नहीं माना जा रहा था लेकिन अब हालिया अपडेट में तस्वीर साफ़ हो गई है कि यह तेज गेंदबाज कुछ समय के लिए बाहर रहेगा। इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) के लिए न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में प्रसिद्ध की उपलब्धता पर संशय की स्थिति बन गई है।
प्रसिद्ध कृष्णा के न्यूजीलैंड दौरे पर जाने को लेकर आया बड़ा अपडेट
गुवाहाटी में दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार होने वाले प्रसिद्ध कृष्णा की चोट को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में ताजा अपडेट दिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रसिद्ध कम से कम तीन सप्ताह तक एक्शन से दूर रहेंगे। इसी वजह से उनके न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में खेलने की उम्मीदें काफी कम हैं।
पता चला है कि प्रसिद्ध कृष्णा अपने होमटाउन बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) में पहुंच गए हैं। उम्मीद है कि वे लगभग तीन हफ्ते में पूरी तरह फिट हो जाएंगे और चार हफ्ते में पूरी लय में गेंदबाजी करना शुरू कर देंगे।
टेस्ट सीरीज में आ सकते हैं नजर
टीम इंडिया (Team India) की प्लानिंग न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों में टेस्ट खिलाड़ियों को बाहर रखने की है, ताकि वे 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी कर सकें। यही कारण है कि अगर प्रसिद्ध कृष्णा फिट भी हो जाते हैं तो इस बात की संभावना काफी कम है कि उन्हें ODI सीरीज में खिलाने का जोखिम लिया जाएगा, क्योंकि टेस्ट सीरीज WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए काफी अहम है।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के कप्तान ने अचानक उठाया बड़ा कदम, अपने कप्तानी पद से दिया इस्तीफा