कब, कहां और कैसे देखें हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के मैच? जानें टीम इंडिया के सभी मैच की डेट और टाइमिंग

Published - 06 Oct 2026, 12:12 PM | Updated - 06 Oct 2026, 01:23 PM

Hong Kong Sixes

भारतीय फैंस के बीच अचानक से Hong Kong Sixes टूर्नामेंट की चर्चा शुरू हो गई है। इसकी बड़ी वजह सोमवार, 5 अक्टूबर को टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा है, जिसमें इस बार रिटायर्ड खिलाड़ियों के बजाय उन सितारों को मौका मिला है, जो आईपीएल में खेल रहे हैं और उनमें से कुछ को भारत की टी20 टीम में भी वापसी का मौका देने की मांग हो रही थी।

Hong Kong Sixes काफी पुराना टूर्नामेंट है और इस बार भी इसका आयोजन होना है। इसके अपने अलग नियम होते हैं और फैंस को चौकों-छक्कों की बारिश भी देखने को मिलती है। तो चलिए पहले आपको टूर्नामेंट का पूरा फॉर्मेट समझा देते हैं और फिर बाकी की डिटेल्स बताते हैं।

Hong Kong Sixes 2026 का फॉर्मेट क्या हैं?

हांगकांग में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट (Hong Kong Sixes) में पहले सिर्फ 8 टीमों को जगह मिलती थी, लेकिन अब कुल 12 टीमें हिस्सा लेती हैं। इस बार भी टीमों की संख्या एक दर्जन ही है, जिनमें भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, स्कॉटलैंड, यूएई, बांग्लादेश, ओमान और हांगकांग, चीन शामिल हैं।

इन 12 टीमों को 3-3 के चार ग्रुप में विभाजित किया जाएगा और राउंड रॉबिन स्टेज के बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमों को कप फाइनल के क्वार्टर फाइनल में जगह मिलेगी। इस राउंड में जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी और फिर अंतिम-4 राउंड की विजेता टीमों के बीच फाइनल होगा। क्वार्टर फाइनल में हारने वाली चार टीमें प्लेट फाइनल में जगह बनाएंगी, जिसमें दो सेमीफाइनल होंगे और विजेताओं के बीच फाइनल खेला जाएगा।

वहीं, तीसरे स्थान पर रहने वाली चारों टीमें बाउल लीग में राउंड-रॉबिन फ़ॉर्मेट में मुकाबला करेंगी, और शीर्ष दो टीमें बाउल फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

Hong Kong Sixes 2026 का आयोजन कब से कब तक होगा?

इस बार टूर्नामेंट (Hong Kong Sixes) का आगाज 30 अक्टूबर से होगा और 1 नवंबर तक चलेगा। तीन दिनों में 25 मैचों का आयोजन होगा। ऐसे में फैंस को लगातार रोमांच देखने को मिलेगा।

टीम इंडिया के हांगकांग सिक्सेस 2026 के मैचों की जानकारी

Hong Kong Sixes 1

हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारत को ग्रुप C में रखा गया है। इसमें पाकिस्तान और यूएई को भी जगह मिली है। सभी की नजर पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर है, जो 30 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से शुरू होगा। वहीं, टीम इंडिया अपना दूसरा ग्रुप मैच यूएई के खिलाफ 31 अक्टूबर को सुबह 8:05 बजे से खेलेगी।

Hong Kong Sixes 2026 के मुकाबलों को कैसे देखें?

इस टूर्नामेंट को देखने के लिए फैंस को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चुनना होगा, जिसके पास टीवी और डिजिटल दोनों राइट्स हैं।

Hong Kong Sixes 2026 का पूरा शेड्यूल

चरण तारीख मुकाबला समय (IST)
ग्रुप स्टेज 30 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया vs हांगकांग सुबह 6:15 बजे
ग्रुप स्टेज 30 अक्टूबर बांग्लादेश vs स्कॉटलैंड सुबह 7:10 बजे
ग्रुप स्टेज 30 अक्टूबर पाकिस्तान vs यूएई सुबह 8:05 बजे
ग्रुप स्टेज 30 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका vs ओमान सुबह 9:00 बजे
ग्रुप स्टेज 30 अक्टूबर हांगकांग vs इंग्लैंड सुबह 9:55 बजे
ग्रुप स्टेज 30 अक्टूबर बांग्लादेश vs श्रीलंका सुबह 10:50 बजे
ग्रुप स्टेज 30 अक्टूबर भारत vs पाकिस्तान सुबह 11:45 बजे
ग्रुप स्टेज 30 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका vs अफगानिस्तान दोपहर 12:40 बजे
ग्रुप स्टेज 30 अक्टूबर इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया दोपहर 1:35 बजे
ग्रुप स्टेज 31 अक्टूबर ओमान vs अफगानिस्तान सुबह 6:15 बजे
ग्रुप स्टेज 31 अक्टूबर स्कॉटलैंड vs श्रीलंका सुबह 7:10 बजे
ग्रुप स्टेज 31 अक्टूबर भारत vs यूएई सुबह 8:05 बजे
बाउल सेमीफाइनल 31 अक्टूबर ग्रुप B की तीसरी टीम vs ग्रुप D की तीसरी टीम सुबह 9:00 बजे
बाउल सेमीफाइनल 31 अक्टूबर ग्रुप A की तीसरी टीम vs ग्रुप C की तीसरी टीम सुबह 9:55 बजे
प्लेट सेमीफाइनल 31 अक्टूबर ग्रुप B की उपविजेता vs ग्रुप D की उपविजेता सुबह 10:50 बजे
प्लेट सेमीफाइनल 31 अक्टूबर ग्रुप A की उपविजेता vs ग्रुप C की उपविजेता सुबह 11:45 बजे
कप सेमीफाइनल 31 अक्टूबर ग्रुप A की विजेता vs ग्रुप C की विजेता दोपहर 12:40 बजे
कप सेमीफाइनल 31 अक्टूबर ग्रुप B की विजेता vs ग्रुप D की विजेता दोपहर 1:35 बजे
बाउल प्लेऑफ 1 नवंबर बाउल सेमीफाइनल की हारने वाली टीमें सुबह 7:10 बजे
प्लेट प्लेऑफ 1 नवंबर प्लेट सेमीफाइनल की हारने वाली टीमें सुबह 8:05 बजे
कप प्लेऑफ 1 नवंबर कप सेमीफाइनल की हारने वाली टीमें सुबह 9:00 बजे
महिला प्रदर्शनी मैच 1 नवंबर हांगकांग महिला vs चीन महिला सुबह 9:55 बजे
बाउल फाइनल 1 नवंबर बाउल सेमीफाइनल की विजेता टीमें सुबह 10:50 बजे
प्लेट फाइनल 1 नवंबर प्लेट सेमीफाइनल की विजेता टीमें सुबह 11:45 बजे
कप फाइनल 1 नवंबर कप सेमीफाइनल की विजेता टीमें दोपहर 12:40 बजे

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसी, खास टूर्नामेंट में करेंगे कप्तानी; इन आईपीएल स्टार्स को भी मिला मौका

Tagged:

team india bhuvneshwar kumar Krunal Pandya Hong Kong Sixes 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com