वीरेंद्र सहवाग के बेटे की चमकी किस्मत, अचानक से बनाए गए टीम के नए कप्तान

Published - 06 Oct 2026, 01:59 PM | Updated - 06 Oct 2026, 02:35 PM

aaryavir sehwag

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) की 18 साल की उम्र में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. क्रिकेट बोर्ड ने इस भूमिका के लिए उन पर भरोसा कर हर किसी को चौंका दिया है. आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) 16 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे.

Aaryavir Sehwag बने कप्तान

Aaryavir Sehwag

आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) को वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए दिल्ली की अंडर-19 क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. 8 अक्टूबर से विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए दिल्ली क्रिकेट बोर्ड (DDCA) ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है. हाल ही में भारत की अंडर-19 टीम के लिए अपना पहला मैच खेलने वाले आर्यवीर सहवाग को कप्तान की भूमिका सौंपने का फैसला हैरान कर देने वाला है. पिछले महीने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गई वनडे सीरीज के जरिए उन्होंने डेब्यू किया था.

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान के नाम फाइनल, इन 4 खिलाड़ियों को कमान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पेश किया अपनी बल्लेबाजी का नमूना

आर्यवीर सहवाग अपने डेब्यू मैच में 26 गेंदों पर 28 रन बनाने में सफल रहे थे. जबकि दूसरे वनडे में समझदारी से बल्लेबाजी कर उन्होंने 47 रन की पारी खेली. इस दौरान वह शुरुआत में टीम के लिए अच्छी पार्टनरशिप कर पाए थे. इसके बाद तीसरे वनडे में अपना विकेट गंवा देने से पहले आर्यवीर सहवाग ने 34 रन बना लिए थे. इस तरह उन्होंने तीन मुकाबलों की इस सीरीज में 109 रन बनाए.

दिल्ली प्रीमियर लीग का थे हिस्सा

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) ने दिल्ली प्रीमियर लीग में शिरकत की थी. हालांकि, इस दौरान वह केवल दो ही मुकाबले खेल पाए. दिल्ली लायंस टीम का प्रतिनिधित्व कर उन्होंने 24 रन बनाए. 2024 में दिल्ली के लिए जूनियर लेवल पर खेलते हुए आर्यवीर सहवाग ने मेघालय के खिलाफ़ एक ही मैच में 297 रन बनाकर सुर्खियां बटोरीं। ऐसे में अब वीनू मांकड़ ट्रॉफी में सबकी नजरें उन पर टिकी होंगी. वह इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं को प्रभावित करना चाहेंगे.

वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम

आर्यवीर सहवाग (कप्तान), तन्मय चौधरी, अर्नव बुग्गा (उपकप्तान), धन्य नाकरा, उदय चावला, गर्व कुमार, अभिराज गगन सिंह (विकेटकीपर), तरुण सिंह (विकेटकीपर), आर्यन शर्मा, ओजसदीप सिंह, किरीट कौशिक, वरुण वंजानी, रुद्र देव यादव, प्रद्युम्न सनन, पार्थ राज, शांतनु यादव

वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, पहले टी20 के लिए चेतेश्वर पुजारा ने चुनी प्लेइंग इलेवन

Tagged:

team india Virender Sehwag Aaryavir Sehwag
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com