हांगकांग सिक्सेस के लिए 7 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान, पांड्या, नीतीश, भुवनेश्वर....

Published - 06 Oct 2026, 01:28 PM | Updated - 06 Oct 2026, 01:59 PM

Team India 13

Team India: हांगकांग सिक्सेज सीरीज 2026 के शुरू होने में एक महीने से भी कम का समय बचा है. 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा, जिसमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और श्रीलंका समेत कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट के लिए भारत ने अपने स्कावड का ऐलान कर दिया है, जिसमें टीम इंडिया (Team India) के स्टार खिलाड़ियों को जगह दी गई है. वहीं, टीम की कमान भुवनेश्वर कुमार को सौंपी गई है.

हांगकांग सिक्सेस के लिए 7 सदस्यीय Team India का ऐलान

Bhuvneshwar Kumar

भारतीय चयनकर्ताओं ने हांगकांग सिक्सेज सीरीज 2026 के लिए 7 सदस्यीय टीम इंडिया (Team India) का चयन किया है. आईपीएल सितारों से सजी इस टीम की कमान तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को सौंपी गई है. आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी का जादू बिखेर उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. पूरे सीजन वह बल्लेबाजों पर कहर बरपाते नजर आए थे.

उनके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को भी टीम में जगह दी गई है. आईपीएल के पिछले सीजन उनका प्रदर्शन भी कमाल का रहा था. उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान ODI टीम का ऐलान, इन 16 खिलाड़ियों को मौका

भुवनेश्वर कुमार बने कप्तान

पंजाब किंग्स के खूंखार ऑलराउंडर शशांक सिंह का भी हांगकांग सिक्सेज सीरीज 2026 के लिए चयन हुआ है. उनके पास निचले क्रम में आक्रमक बल्लेबाजी कर बाजी पलटने की काबिलियत है. घरेलू क्रिकेट में वह कई बार अपनी इस क्षमता का प्रमाण दे चुके हैं. आंतिम ओवरों में वह अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर किसी भी मैच का रुख बदल सकते हैं. गुजरात टाइटन्स के मुख्य खिलाड़ी राहुल तेवतिया के अलावा नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी नटराजन को हांगकांग सिक्सेज के लिए टीम इंडिया (Team India) का हिस्सा होंगे.

अनुराग भटनागर ने इंडियन क्रिकेट अथॉरिटीज को कहा धन्यवाद

क्रिकेट हांगकांग, चीन के मार्केटिंग और कमर्शियल डायरेक्टर अनुराग भटनागर ने इंडियन क्रिकेट अथॉरिटीज को धन्यवाद देते हुए कहा कि,

हम इंडियन क्रिकेट अथॉरिटीज के बहुत शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने हमें सिक्सेज के इतिहास में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे मजबूत टीमों में से एक बनाने में मदद की। यह निश्चित रूप से व्यूअरशिप और इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए और वैलिडेशन के मामले में एक बड़ी छलांग साबित होगा।

बता दें कि हांगकांग सिक्सेज 2026 में टीम इंडिया (Team India) को पाकिस्तान और यूएई के साथ ग्रुप-सी में शामिल किया गया है. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और हॉन्गकॉन्ग चीन ग्रुप ए में होगा, जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड को ग्रुप बी में जगह मिली. दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और ओमान की टीमें ग्रुप डी में होंगी.

हांगकांग सिक्सेज 2026 के लिए भारत की टीम: भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी नटराजन।

'प्लीज मुझे ये 2 मैच खिला दो....' ऋषभ पंत ने BCCI के सामने इन 2 खास मैचों में खिलाने की उठाई मांग

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com