GT vs KKR: नहीं थम रहा केकेआर की हाल का सिलसिला, गुजरात टाइंटस ने 5 विकेट से रौंदा, शुभमन ने खेली शानदार पारी
Published - 17 Apr 2026, 11:22 PM
Table of Contents
GT vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट से कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया है। केकेआर की मौजूदा सीजन में यह पांचवीं हार है, जबकि वह अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। टॉस जीतकर (GT vs KKR) पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर कैमरून ग्रीन के अर्धशतक के बावजूद 20 ओवर में 180 रन पर ढेर हो गई।
टारगेट का पीछा करते हुए शुभमन एंड कंपनी ने एक आसान जीत दर्ज कर ली। टीम को शुभमन और साईं ने शानदार शुरुआत दी तो नंबर तीन पर आए जोस बटलर ने भी बल्ले से कई आकर्षक शॉट्स दिखाएं। बता दें कि, इस जीत के बाद जीटी (GT vs KKR) अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई है।
GT vs KKR: शुभमन-सुदर्शन ने रखी जीत की नींव
मैच जीतने के लिए गुजरात टाइटंस को 20 ओवर में 181 रन का टारगेट मिला था। पारी की शुरुआत करने उतरी शुभमन-सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने एक बार फिर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 31 गेंदों पर 57 रन जोड़े। सुदर्शन 16 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए।
यहां से शुभमन और जोस बटलर ने मोर्चा संभाला, और दूसरे विकेट के लिए 24 बॉल पर 38 रन की पार्टनशिप की, लेकिन वरुण की गेंद पर छक्का मारने की कोशिश में बटलर 15 गेंदों में 25 रन बनाकर चले बने।
दो विकेट गिरने के बाद कप्तान शुभमन ने वाशिंगटन सुंदर के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों पर 46 रन की अहम साझेदारी की, जिसने टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचाया। लेकिन इस साझेदारी में सुंदर 13 गेंदों पर 13 रन का ही योगदान दे सके।
शुभमन ने खेली कप्तानी पारी
केकेआर के खिलाफ (GT vs KKR) कप्तान शुभमन गिल ने 17वें ओवर तक एक छोर संभालें रखा और अपनी टीम को जीत के बेहद नजदीक पहुंचा दिया। कप्तान शुभमन ने मैच में 50 गेंदों पर 86 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के मारे थे। गिल के आउट होने के बाद रन चेज के अंतिम ओवर में ग्लेन फिलिप्स (19) भी आउट हो गए।
हालांकि, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान ने टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया। केकेआर की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिए तो रमनदीप सिंह, सुनील नरेन और वैभव अरोड़ा के हाथ एक-एक विकेट लगी।
केकेआर की बैटिंग हुआ ध्वस्त
कोलकाता नाइट राइडर्स (GT vs KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन यह निर्णय उनके पक्ष में बिल्कुल नहीं गया। पारी का आगाज करने आए कप्तान रहाणे खाता तक नहीं खोल सके और पहली गेंद पर चलते बने। इसके बाद इन फॉर्म बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी भी 4 गेंदों पर 8 रन बनाकर चलते बने तो टिम सीफर्ट ने 14 गेंदों पर 19 रन बनाए।
बता दें कि, केकेआर ने पावर प्ले में 37 रन पर तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे और लग रहा था कि उनकी पारी 100 रन के अंदर सिमट जाएगी। लेकिन कैमरून ग्रीन ने रोवमैन पॉवेल के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 42 गेंदों पर 55 रन की अहम साझेदारी की। हालांकि, पॉवेल 20 बॉल पर 79 रन बनाकर आउट हो गए।
GT vs KKR: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टिम सीफर्ट को मिली जगह, जीटी में नहीं हुआ बदलाव
संकटमोचक बने ग्रीन
पिछली पांच पारियों में रनों के लिए संघर्ष कर रहे कैमरून ग्रीन ने मुश्किल परिस्थितियों में आकर केकेआर के लिए संकटमोचक वाली पारी खेली। पॉवेल का विकेट गिरने के बाद ग्रीन ने अनुकूल रॉय के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 23 गेंदों पर 60 रन जोड़े, जिसमें अनुकूल का योगदान मात्र 9 रनों का था।
हालांकि, एक छोर से केकेआर (GT vs KKR) लगातार विकेट गंवाती रही तो दूसरे छोर से कैमरून ग्रीन रन बनाते रहे और अंत में केकेआर की पारी 20 ओवर में 180 रन पर सिमट गई। इस मैच में कैमरून ग्रीन ने 55 गेंदों पर 79 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
वहीं, रिंकू सिंह 2 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बना सके तो रमनदीप ने 8 बॉल पर 17 रन ठोके। गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद सिराज ने दो विकेट चटकाए तो रबाडा को 3 विकेट मिले। जबकि अशोक शर्मा को दो सफलताएं हाथ लीं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान के खाते में एक-एक सफलता हाथ लगी।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर