IPL 2026 Points Table: पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद की जगह पर किया कब्जा, देखें अपडेट अंकतालिका

Published - 17 Apr 2026, 11:26 PM

IPL 2026 Points Table 17

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराकर चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया है। मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था, लेकिन वह 20 ओवर में सिर्फ 180 रन पर ढेर हो गए।

इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात ने शुभमन गिल की कप्तानी पारी की बदौलत आसानी से टारगेट का पीछा कर लिया है। यह केकेआर की आईपीएल 2026 (IPL 2026 Points Table) में पांचवीं हार है, जिसके बाद उनके लिए प्लेऑफ के दरवाजे अभी से बंद होते नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं कि बाकी टीमों का प्रदर्शन पॉइंट्स टेबल पर कैसा है।

IPL 2026 Points Table: ये टीमें टॉप चार में शामिल

आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पंजाब किंग्स का कब्जा बना हुआ है। पंजाब ने मौजूदा सीजन में 5 मैच खेले हैं, जिसमें से चार उन्होंने जीते हैं तो एक मैच बारिश की चपेट में आया था। ऐसे में 9 अंक और 1.067 के नेट रन के साथ वह पहले स्थान पर है। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 5 मैच में चार जीत एक हार के बाद 8 अंक हैं।

वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स हैं, जिनके 5 मैचों में 8 अंक हैं और उनका नेट रन रेट 0.889 है। गुजरात टाइटंस ने चौथे नंबर (IPL 2026 Points Table) पर अपना कब्जा कर लिया है। केकेआर के खिलाफ जीत के बाद वह अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में फॉर्थ प्लेस पर पहुंच गई है। जबकि उनके फिलहाल 6 अंक हैं।

केकेआर का नहीं खुला खाता

गुजरात की जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को एक पायदान का नुकसान हुआ है। अब वह 6 4 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गई है तो दिल्ली कैपिटल्स छठे नंबर (IPL 2026 Points Table) पर आ गई है। 7वें पर लखनऊ सुपर जायंट्स का कब्जा है तो पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 8वें नंबर पर बनी हुई है।

बता दें कि, एसआरएच, डीसी, लखनऊ और चेन्नई के अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में 4-4 अंक हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस 5 में से चार मैच हार चुकी है और दो अंक के साथ वह 9वें स्थान पर हैं। जबकि केकेआर की यह मौजूदा सीजन में पांचवीं हार है, जिसके बाद वह तालिका में 10वें स्थान पर काबिज है। बता दें कि, केकेआर का जीत का खाता फिलहाल नहीं खुला है।

यहां देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

स्थानटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1पंजाब किंग्स5400191.067
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु5410081.503
3राजस्थान रॉयल्स5410080.889
4गुजरात टाइटन्स5320060.018
5सनराइजर्स हैदराबाद5230040.576
6दिल्ली कैपिटल्स4220040.322
7लखनऊ सुपर जायंट्स523004-0.804
8चेन्नई सुपर किंग्स523004-0.846
9मुंबई इंडियंस514002-1.076
10कोलकाता नाइट राइडर्स605011-1.149

जीरो पर आउट होने के बावजूद अजिंक्य रहाणे ने बनाया खास रिकॉर्ड, रोहित-विराट के क्लब में हुए शामिल, बटलर ने भी रचा इतिहास

Tagged:

Gujarat Titans IPL 2026 Kolkata Knight Rider
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com