जीरो पर आउट होने के बावजूद अजिंक्य रहाणे ने बनाया खास रिकॉर्ड, रोहित-विराट के क्लब में हुए शामिल, बटलर ने भी रचा इतिहास

Published - 17 Apr 2026, 09:09 PM | Updated - 17 Apr 2026, 09:10 PM

Ajinkya Rahane

Ajinkya Rahane: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 25वां मैच गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

गुजरात टाइंटस के खिलाफ यह फैसला काफी अटपटा लगा, क्योंकि केकेआर ने अपने तीन बड़े विकेट पावर प्ले में ही गंवा दिए थे। लेकिन इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने खास उपलब्धि हासिल की है।

रोचक बात ये है कि रहाणे ने मैदान पर उतरते ही एक नया कीर्तिमान स्थापित किया तो जोस बटलर ने एक कैच पकड़ते ही खास उपलब्धि अपने नाम की। चलिए आपको बताते हैं, इस मैच में क्या दो बड़े कीर्तिमान स्थापित हुए हैं।

Ajinkya Rahane खास क्लब में हुए शामिल

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) टी20 में अपना 300वां मैच खेल रहे हैं। ऐसा करने वाले वह भारत के 11वें खिलाड़ी हैं। रहाणे ने अपने टी20 करियर की शुरुआत 3 अप्रैल 2007 को मुंबई के लिए बडौदा के खिलाफ की थी। इसके बाद वह उन्होंने 300 का जादूई आंकड़ा छू लिया है।

हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेल रहे अपने 300वें मैच में वह बिना खाता खोले आउट हो गए। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि रहाणे (Ajinkya Rahane) अपनी इस उपलब्धि को आतिशी पारी खेलकर यादगार बनाएंगे, लेकिन मोहम्मद सिराज की पहली गेंद पर ही बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में उन्होंने मिड ऑन पर खड़े कगिसो रबाडा को आसान कैच थमा दिया।

शानदार हैं रहाणे के टी20 आंकड़े

गुजरात टाइटंस के खिलाफ 300वें मैच में मैदान पर उतरते ही वह दुनिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल हो चुके हैं, जिन्होंने अपने करियर में 300 या उससे अधिक मैच खेले हैं। बता दें कि, रहाणे (Ajinkya Rahane) ने 300 मैच की 283 पारियों में 30.64 की दमदार औसत के साथ कुल 7785 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 55 अर्धशतक निकले हैं। बता दें कि, अजिंक्य (Ajinkya Rahane) ने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच 28 अगस्त 2016 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था, जिसके बाद उनको दोबारा मौका नहीं मिला है। साथ ही भारत के लिए रहाणे ने खेले 20 टी20 मैचों में 1 अर्धशतक की मदद से 375 रन बनाए हैं।

इन 2 IPL टीमों का सफर हो गया खत्म! अब नहीं कर पाएंगी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, बची सिर्फ झूठी आस

जोस बटलर ने पकड़ा 300वां कैच

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने आईपीएल के 25वें मैच में अंगकृष रघुवंशी का कैच पकड़े ही टी20 मैचों में 300 कैच पूरे कर लिए हैं। वह काफी वर्षों से इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं तो दुनियाभर की विभिन्न लीगों में भी वह हिस्सा लेते रहते हैं।

उन्होंने 498वें मैच में यह खास उपलब्धि हासिल की। जबकि उनसे पहले ये कारनामा वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान किरोन पोलार्ड, साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक ने हासिल किया है। जबकि अब जोस बटलर के नाम भी टी20 में 300 कैच पकड़े का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है।

GT vs KKR: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टिम सीफर्ट को मिली जगह, जीटी में नहीं हुआ बदलाव

Tagged:

ajinkya rahane jos buttler GT vs KKR IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com