GT vs KKR: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टिम सीफर्ट को मिली जगह, जीटी में नहीं हुआ बदलाव
Published - 17 Apr 2026, 07:09 PM | Updated - 17 Apr 2026, 07:12 PM
Table of Contents
GT vs KKR: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है।
टूर्नामेंट में तीन बार की चैंपियन केकेआर को अपनी पहली जीत की तलाश है, क्योंकि अब तक खेले 5 मैचों में चार वह गंवा चुकी हैं तो एक मैच बारिश के चलते रद्द करना पड़ा था। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की गाड़ी भी जीत की पटरी पर लौटने लगी है। जीटी अपने पिछले दोनों मुकाबले जीतकर यहां पर आ रही है। ऐसे में यह मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
GT vs KKR: हम खुलकर बैटिंग करना चाहते हैं- अजिंक्य रहाणे
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, केकेआर आज के मैच में एक बदालव के साथ उतर रही है। फिन एलन को बाहर कर दिया गया है तो उनकी जगह न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट को खिलाया जा रहा है। टॉस के समय रहाणे ने मुरली कार्तिक से कहा,
वह चाहते हैं कि उनके बल्लेबाज खुलकर बल्लेबाजी करें, इसलिए उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वह हाल ही में इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों के पक्ष में रहे आंकड़ों पर बहुत अधिक निर्भर नहीं रहना चाहते। रहाणे अपनी टीम की ताकत पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और "निडर क्रिकेट" खेलना चाहते हैं। एलन की जगह सीफर्ट बल्लेबाजी करने आए हैं।
हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे-शुभमन गिल
कोलकाता के हाथों टॉस गंवाने के बावजूद कप्तान शुभमन गिल अधिक निराश नहीं दिखे। टॉस के समय उन्होंने मुरली कार्तिक को बताया,
‘’सच कहूं तो, हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। मुझे हमेशा लगता है कि मौसम थोड़ा गर्म हो रहा है, इसलिए ओस पड़ सकती है। पिछले 3-4 मैचों में तो ऐसा नहीं हुआ, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा और मौसम गर्म होगा, ओस पड़ सकती है। पिछले मैच में भी, मुझे लगता है कि बीच में हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, हमने 11 से 15 ओवरों के बीच पांच विकेट गंवा दिए। वरना, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह एक आसान जीत होनी चाहिए थी।’’
यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
IPL 2026 में प्रदर्शन नहीं कर पा रहे ये 3 बुढ़ें खिलाड़ी, इस सीजन के अंत तक ले सकते संन्यास
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर